{"_id":"6a353917b7502be1940ce5a4","slug":"mp-furious-over-negligence-orders-transfer-of-two-officials-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-120615-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: लापरवाही पर भड़कीं सांसद, दो अधिकारियों के ट्रांसफर के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: लापरवाही पर भड़कीं सांसद, दो अधिकारियों के ट्रांसफर के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Fri, 19 Jun 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दिशा की बैठक में अधिकारियों के अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी
उत्तरकाशी। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में टिहरी गढ़वाल सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने अधिकारियों की जवाबदेही को लेकर कड़ा रुख अपनाया। बैठक से अनुपस्थित रहने पर पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता और ब्रिडकुल के परियोजना प्रबंधक पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने स्पष्टीकरण तलब करने और उनके स्थानांतरण की संस्तुति करने के निर्देश दिए। सांसद ने साफ तौर पर कहा कि विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।
शुक्रवार को जिला सभागार में आयोजित बैठक में सांसद ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे पात्र व्यक्ति तक हर हाल में पहुंचे। स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा के दौरान नौगांव, बड़कोट और पुरोला में चिकित्सकों व सफाई कर्मियों की कमी का मुद्दा प्रमुखता से उठा।
सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों के पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय की बाध्यता पर जनप्रतिनिधियों ने चिंता जताई। सांसद ने चिन्यालीसौड़ और पुरोला सीएचसी में पोस्टमार्टम सुविधा शुरू करने के लिए प्रस्ताव तत्काल शासन को भेजने के निर्देश दिए। सीमांत क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की खराब स्थिति पर भी सांसद ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
उन्होंने दूरसंचार विभाग को बंद पड़े टावरों को जल्द चालू कर संचार व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। बैठक में जंगली जानवरों से फसलों को हो रहे नुकसान का मुद्दा भी उठा। सांसद ने कृषि विभाग को घेरबाड़ और अन्य सुरक्षात्मक उपायों पर तेजी से काम करने तथा बागवानी को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, डीएम प्रशांत आर्य, विधायक सुरेश चौहान, विधायक संजय डोभाल मौजूद रहे।