{"_id":"6a3544bc7b3ac6cf4d024aa5","slug":"waterlogging-on-the-road-in-mukhba-village-causes-increased-difficulties-uttarkashi-news-c-54-1-uki1003-120629-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: मुखबा गांव में सड़क पर जलभराव से बढ़ी दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: मुखबा गांव में सड़क पर जलभराव से बढ़ी दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Fri, 19 Jun 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरकाशी। गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव को जोड़ने वाली सड़क पर कलवर्ट और नालियों का निर्माण नहीं होने के कारण पानी सड़क पर बह रहा है। इससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी की निकासी नहीं होने के कारण भू-धंसाव का खतरा बना है।
गंगोत्री के तीर्थ पुरोहित सुधांशु सेमवाल ने बताया कि मुखबा गांव के के दोनों ओर से 12 माह पानी वाले दो गदेरे बह रहे हैं। साथ ही छोटे-छोटे गदेरों से भी पानी आता है। सड़क पर पहुंचते ही वहीं पर रुक रहा है। इससे पानी का तालाब बनने के कारण स्थानीय लोगों और यात्रियों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सेमवाल ने बताया कि इस संबंध में कई बार जिला प्रशासन से गांव के आसपास आ रहे गदेरों की पानी निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की गई। संवाद