फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Protest registered by performing a ritual worship of the potholes on a dilapidated road.

Uttarkashi News: बदहाल सड़क के गड्ढों का पूजन कर जताया विरोध

Sun, 05 Jul 2026 06:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sun, 05 Jul 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
Protest registered by performing a ritual worship of the potholes on a dilapidated road.
सड़क मरम्मत नहीं होने से गुस्साए लोगों ने विरोध का जताया अनोखा तरीका
विज्ञापन


पुरोला। सड़क मरम्मत की लगातार अनदेखी से आक्रोशित मोरी प्रखंड के सात गांवों के ग्रामीणों ने रविवार को विरोध का अनोखा तरीका अपनाया। ग्रामीणों ने सारथी नामे तोक में बदहाल सड़क के गहरे गड्ढों का पूजन कर शासन-प्रशासन का ध्यान समस्या की ओर खींचते हुए तत्काल सड़क सुधार की मांग की।
मोरी के गैंचवाण, देवरा, गुराड़ी, पेंसर, हलटाड़ी, दंणगाण और पोखरी गांव के ग्रामीणों ने वर्षों से जर्जर पड़े मोटर मार्ग की मरम्मत की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने सारथी नामे तोक में सड़क पर बने गहरे गड्ढों का विधिवत पूजन कर सरकार और प्रशासन की सद्बुद्धि की कामना की। ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क सात गांवों की जीवनरेखा है। हजारों लोगों का दैनिक आवागमन इसी मार्ग से होता है। सेब सहित बागवानी और कृषि उत्पाद भी इसी सड़क के जरिए विभिन्न फल मंडियों तक पहुंचाए जाते हैं।
विज्ञापन

इसके बावजूद वर्षों से सड़क की हालत बेहद खराब बनी हुई है। जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने कहा कि सेब सीजन शुरू होने वाला है और प्रतिदिन सेब से लदे वाहन इसी मार्ग से गुजरेंगे। खराब सड़क के कारण वाहनों के फंसने, खराब होने और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार झटकों से सेब की गुणवत्ता प्रभावित होती है जिससे बागवानों को मंडियों में उचित मूल्य नहीं मिल पाता और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। इस दौरान दीपक डिमरी, कैलाश डिमरी, राजेंद्र नौटियाल, अनिल रांगड़, अरुण नौटियाल, उपेंद्र सिंह रांगड़, राजेंद्र पंवार समौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed