सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The BSP has demanded a CBI inquiry into the Ketan Lal murder case.

Uttarkashi News: बसपा ने केतन लाल हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग उठाई

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Fri, 19 Jun 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
The BSP has demanded a CBI inquiry into the Ketan Lal murder case.
विज्ञापन
उत्तरकाशी। टिहरी जनपद के प्रतापनगर क्षेत्र में अनुसूचित जाति के युवक केतन लाल की हत्या और दिवाकर डिमरी को गंभीर रूप से घायल किए जाने के मामले में बहुजन समाज पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। बसपा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी उत्तरकाशी के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मामले की सीबीआई जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।

ज्ञापन में बसपा ने कहा कि यह घटना अनुसूचित जाति समाज की सुरक्षा और सम्मान से जुड़ा गंभीर मामला है। पार्टी ने आरोप लगाया कि प्रदेश में दलित उत्पीड़न की घटनाओं को रोकने के लिए एससी-एसटी एक्ट का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित नहीं हो पा रहा है। बसपा ने प्रशासन के रवैये पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अन्य मामलों में त्वरित कार्रवाई देखने को मिली है, जबकि इस मामले में पीड़ित पक्ष न्याय की अपेक्षा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी ने हत्याकांड की सीबीआई जांच, सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, मामले की निगरानी के लिए विशेष जांच दल अथवा न्यायिक समिति के गठन और त्वरित न्यायिक प्रक्रिया की मांग की। ज्ञापन में मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग भी उठाई गई। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष बुद्धि लाल, राधेश्याम, सचिव मुंशीराम, जीतू लाल शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed