सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The protesters, who have been on strike for 74 days, have warned of a violent agitation.

Uttarkashi News: 74 दिन से धरने पर बैठे आंदोलनकारियों ने उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 02 Mar 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
The protesters, who have been on strike for 74 days, have warned of a violent agitation.
विज्ञापन
उत्तरकाशी। शहर में कूड़ा निस्तारण और ट्रेंचिंग ग्राउंड निर्माण की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता गोपीनाथ सिंह रावत के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना 74वें दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठे आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि ढाई माह से अधिक समय बीत गया लेकिन अभी तक न तो ट्रंचिंग ग्राउंड का निर्माण पूरा हो पाया है और न ही कूड़े के ढेर हटाए जा सके हैं।
Trending Videos


हनुमान चौक पर धरने का नेतृत्व कर रहे गोपीनाथ ने आरोप लगाया कि कूड़ा प्रबंधन के नाम पर बजट खर्च दिखाया जा रहा है जबकि जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्य नजर नहीं आ रहा। उन्होंने कूड़ा प्रबंधन में संभावित भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक कूड़ा प्रोसेसिंग ग्राउंड का निर्माण नहीं होगा, तब तक समस्या का स्थायी समाधान संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद संबंधित विभागों की ओर से कार्य में देरी और अनियमितताओं से साफ तौर पर भ्रष्टाचार की आशंका है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। धरने पर दिनेश सेमवाल, प्रताप सिंह रमोला, संतोष सेमवाल, जितेंद्र, संदीप रावत, हरीश डंगवाल, अजय बडोला, राजेश सेमवाल आदि लोगों ने अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed