{"_id":"69a962d5834204c74802d04e","slug":"the-royalty-received-from-the-dam-should-be-spent-on-the-development-works-of-tehri-uttarkashi-news-c-50-1-sdrn1016-117661-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: बांध से मिलने वाली रॉयल्टी टिहरी के विकास कार्यों पर हो खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: बांध से मिलने वाली रॉयल्टी टिहरी के विकास कार्यों पर हो खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Thu, 05 Mar 2026 04:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बांध विस्थापितों और प्रभावितों का निशुल्क बिजली और पानी की मांग को लेकर धरना जारी
नई टिहरी। टिहरी बांध से मिलने वाले 12 प्रतिशत रॉयल्टी को टिहरी जिले के विकास कार्यों पर खर्च किए जाने के साथ बांध विस्थापितों-प्रभावितों को निशुल्क बिजली-पानी दिए जाने की मांग को लेकर धरना छटवें दिन भी जारी रहा।
बौराड़ी के गणेश चौक पर धरने पर बैठक सामाजिक कार्यकर्ता सागर भंडारी और पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गंगा भगत सिंह नेगी ने कहा कि छह दिन बीत जाने के बाद भी शासन-प्रशासन ने धरने पर बैठे लोगों की कोई सुध नहीं ली है। कहा कि निशुल्क बिजली-पानी बांध विस्थापितों और प्रभावितों का अधिकार है।
हनुमंतराव कमेटी की सिफारिश में बांध विस्थापित और प्रभावितों को निशुल्क बिजली-पानी देने का उल्लेख है। टिहरी बांध से मिलने वाली 12 प्रतिशत रॉयल्टी को टिहरी जिले में शिक्षा,स्वास्थ्य, रोजगार आदि पर खर्चा किया जाना था लेकिन प्रदेश सरकार और टीएचडीसी रॉयल्टी को अन्य प्रदेशों में खर्चा कर रही है जिनका बांध में कोई योगदान नहीं है।
कहा कि टिहरी के लोगों विकास के लिए अपने खेत, खलियान का बलिदान दिया है, रॉयल्टी पर पहला अधिकार उनका है। बांध विस्थापितों और प्रभावितों की समस्याओं का अभी तक समाधान नहीं हो पाया है। लोग पुनर्वास और टीएचडीसी के कार्यालयों के चक्कर काट थक चुके हैं। इस मौके पर अजय पंवार, विकास पंवार, लाखी दास, चंदन लाल, सरोजनी देवी, गीता पंवार, दिनेश भट्ट, मनोहर कु़डियाल, सुनील नेगी, अमरीश पाल, मीना देवी, हनीफ, विनीता भंडारी, श्वेता राणा, पूजा कैंतुरा, बीएस परमार रुकमा देवी आदि मौजूद थे।
Trending Videos