{"_id":"6af1cced9529bdc234099d4c","slug":"the-villagers-danced-a-lot-while-playing-bhailu-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-123238-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: भैलू खेलने के साथ ही खूब थिरके ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: भैलू खेलने के साथ ही खूब थिरके ग्रामीण
Mon, 09 Nov 2026 07:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Mon, 09 Nov 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी/पुरोला। जिलेभर में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। रविवार शाम घरों में विधि विधान से लक्ष्मी गणेश की पूजा अर्चना के बाद दीप जलाए गए। लोगों ने रंगोली सजाकर और आतिशबाजी कर त्योहार की खुशियां मनाईं। वहीं, रवांई घाटी के ग्रामीणों ने भैलू पूजन के बाद ढोल की थाप पर देर रात तक रासों किया।
ग्रामीण क्षेत्रों में लोग मंदिर परिसरों में एकत्र हुए और सामूहिक रूप से पर्व मनाया। उधर, रवांई घाटी की रामा सिराईं और कमल सिराईं पट्टी के कई गांवों में कार्तिक बग्वाल की विशेष धूम रही। जेयसाण तोक के खलाड़ी, नेत्री, चंदेली, ढकाड़ा, मेहराणा और करड़ा गांवों के साथ ही कुमोला तोक के पुजेली, कुमोला, पाणी गांव, बेणाई, स्वील और ठडूंग सहित आसपास के गांवों में भी पारंपरिक उत्सव मनाया गया। संवाद