{"_id":"6abd1641f0f8a023040d19b0","slug":"three-bears-spotted-together-in-dharali-village-residents-in-a-state-of-panic-uttarkashi-news-c-54-1-uki1003-122517-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: धराली गांव में दिखे तीन भालू एक साथ, लोग दहशत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: धराली गांव में दिखे तीन भालू एक साथ, लोग दहशत में
Wed, 30 Sep 2026 07:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Wed, 30 Sep 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
सेब खाने के साथ ही पेड़ों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं भालू
स्थानीय लोगों ने की वन विभाग से जल्द भालुओं को पकड़ने की मांग
उत्तरकाशी। हर्षिल क्षेत्र के धराली गांव के आसपास एक साथ तीन भालू घूमते दिखाई दिए जिससे लोग दहशत में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि भालू दिन में ही बस्ती के आसपास दिख रहा है। आजकल सेब के पेड़ फलों से लकदक हैं। भालू बगीचों में पहुंचकर फलों के साथ पूरे पेड़ को तोड़कर नुकसान पहुंचा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से जल्द ही भालुओं को पकड़ने की मांग की है।
ग्राम प्रधान अजय नेगी ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से गांव के आसपास तीन भालू एक साथ घूम रहे हैं। वह दिन में ही आवासीय बस्ती के समीप पहुंच रहे हैं। इससे ग्रामीणों के साथ चारधाम यात्रियों के लिए हमले का खतरा बना हुआ है। बताया कि बीते मंगलवार को तीन भालू एक साथ पुराने गांव की ओर आ धमके।
इससे वहां पर मौजूद ग्रामीणों व यात्रियों में भय का माहौल बन गया। नेगी ने कहा कि इस बार सेब का उत्पादन अच्छा होने से आपदा के बाद लोगों ने राहत की सांस ली थी लेकिन अब भालुओं के कारण उन्हें सेब का नुकसान उठाना पड़ रहा है। भालू फल के साथ ही पेड़ तोड़कर नुकसान पहुंचा रहे हैं। साथ ही इन दिनों लोगों की राजमा सहित फाफरे की फसल भी खेतों में तैयार है।
विज्ञापन
उसे भी भालू नुकसान पहुंचा रहे हैं। स्थिति यह है कि खेतों में जाने के लिए लोगों को झुंड बनाकर आवाजाही करनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने वन विभाग से भालुओं को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। रेंज अधिकारी यशवंत चौहान ने बताया कि वनकर्मियों की ओर से लगातार गश्त की जा रही है। भालुओं को रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।