{"_id":"69a96f89d10d8a006007f90e","slug":"two-people-injured-in-a-road-accident-on-the-naitwad-doni-road-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-118437-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: नैटवाड़-दोणी मार्ग पर सड़क हादसे में दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: नैटवाड़-दोणी मार्ग पर सड़क हादसे में दो लोग घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Thu, 05 Mar 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
घायलों को 108 सेवा से पहुंचाया गया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी
उत्तरकाशी। तहसील मोरी के नैटवाड़-दोणी मोटर मार्ग पर बीते बुधवार दोपहर को एक वाहन अचानक दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरा। वाहन में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एसडीआरएफ और पुलिस टीम के साथ ही स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को घटनास्थल पर खाई से निकाला गया। इसके बाद 108 वाहन की मदद से दोनों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार, बीते बुधवार दोपहर को लगभग साढ़े 12 बजे नैटवाड़-दोणी मोटरमार्ग पर धौला गांव के नजदीक ग्राट नामे तोक में वाहन अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसे उसमें सवार 22 वर्षीय सचिन रावत पुत्र शूरवीर सिंह, निवासी नैटवाड़ मोरी व 30 वर्षीय करणवीर रावत पुत्र कुंदन सिंह, निवासी नैटवाड़ घायल हो गए।
दोनों लोग वाहन में सवार होकर धौला गांव की तरफ जा रहे थे। हादसा होने पर घायलों को 108 वाहन की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी में भर्ती कराया गया जहां समुचित उपचार सुविधा के अभाव में घायलों को फिर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला में भर्ती कराया गया। दोनों का यहां उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि नैटवाड़-दोणी मोटर मार्ग लंबे समय से खस्ताहाल है और लगातार हादसों को न्योता दे रहा है। मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त हालत में पड़ा है।
Trending Videos