फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Village heads protest over digital attendance and poor network connectivity.

Uttarkashi News: डिजिटल हाजिरी और खराब नेटवर्क से परेशान ग्राम प्रधानों का प्रदर्शन

Mon, 21 Sep 2026 05:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 21 Sep 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
Village heads protest over digital attendance and poor network connectivity.
प्रधानों ने ब्लॉक कार्यालय पर तालाबंदी कर जताया आक्रोश
विज्ञापन

सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
उत्तरकाशी। खराब मोबाइल नेटवर्क के बीच डिजिटल हाजिरी की अनिवार्यता ग्राम प्रधानों के लिए मुसीबत बन गई है। वीबीजी रामजी योजना के कार्यों में मजदूरों की ऑनलाइन हाजिरी दर्ज नहीं होने और भुगतान अटकने से नाराज ग्राम प्रधानों ने सोमवार को मोर्चा खोल दिया। प्रधान संगठन के नेतृत्व में दर्जनों प्रधानों ने डुंडा ब्लॉक कार्यालय में प्रदर्शन कर ताला जड़ दिया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
ग्राम प्रधानों का कहना है कि पहाड़ी और दुर्गम गांवों में मोबाइल नेटवर्क की स्थिति बेहद खराब है। कार्यस्थलों पर नेटवर्क नहीं मिलने के कारण मजदूरों की हाजिरी के लिए फोटो समय पर अपलोड नहीं हो पाती। इसका सीधा असर मजदूरों की मजदूरी पर पड़ रहा है। प्रधानों के मुताबिक कई जगह काम पूरा होने के बावजूद मजदूर भुगतान के लिए इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रधान संगठन डुंडा ब्लॉक के अध्यक्ष विनोद पडियार ने कहा कि सरकार को पहाड़ी क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर डिजिटल हाजिरी व्यवस्था लागू करनी चाहिए। नेटवर्क की समस्या का समाधान होने तक ऑनलाइन हाजिरी की अनिवार्यता में राहत देने अथवा ऑफलाइन हाजिरी का विकल्प उपलब्ध कराने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी प्रधानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मांग पूरी होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शन में जितेंद्र सिंह पोखरियाल, सोहन पाल राणा, वंदना, सोनी भंडारी, सुनीता देवी, आशुतोष, सतवीर परमार, कमला बिष्ट, अमित चौहान, जमुना नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed