{"_id":"69b55ccaaafa18cd3e09cdd0","slug":"villages-are-coming-forward-to-take-a-stand-against-alcohol-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-118614-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: गांवों में शराब के खिलाफ आगे आ रहे हैं गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: गांवों में शराब के खिलाफ आगे आ रहे हैं गांव
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sat, 14 Mar 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रमोली ग्राम पंचायत में शराब परोसने पर लगेगा 51 हजार का जुर्माना
उत्तरकाशी। जनपद के कई गांव अब धीरे-धीरे शराबबंदी की मुहिम को लेकर आगे आ रहे हैं। चिन्यालीसौड़ दशगी पट्टी के ग्राम पंचायत रमोली में महिला मंगल दल ने गांव की खुली बैठक में शादी सहित अन्य समारोह में शराब परोसना प्रतिबंधित किया है। इसके साथ नियम का उल्लंघन करने वालों से 51 हजार का अर्थदंड वसूलने का निर्णय लिया गया।
ग्राम सभा रमोली में महिला मंगल दल अध्यक्ष जयशीला भंडारी और उपाध्यक्ष सुबदादेवी की अध्यक्ष में खुली बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिला मंगल दल के सदस्यों ने शादी समारोह में शराब परोसने का कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा कि आए दिन गांव में शादी समारोह के दौरान शराब का प्रचलन बढ़ता जा रहा है।
नशा के कारण आए दिन विवाद उत्पन होने से शादी में लड़ाई झगड़ा हो जाता है जिससे शादी का माहौल खराब हो जाता है। इसके साथ ही गांव के अन्य लोगों ने भी महिला मंगल दल का शराबबंदी करने का निर्णय का स्वागत किया जिसके बाद बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि अब गांव में होने वाले शादी विवाह सहित अन्य समारोह सहित चुनाव में कोई भी शराब नहीं परोसेगा। यदि नियम का उल्लंघन किया गया तो गांव कोई भी सदस्य उस कार्य में नहीं जाएगा। इस मौके पर मीना देवी, शूरवीर सिंह भंडारी, उत्तम लाल आदि मौजूद रहे।
Trending Videos