{"_id":"6ab0c1eb4bb06e287b0f8817","slug":"banks-to-remain-closed-for-5-days-note-the-dates-the-strike-begins-on-this-day-2026-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"5 दिन बंद रहेंगे बैंक, नोट कर लें तारीख, इस दिन से हड़ताल होगा शुरू","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
5 दिन बंद रहेंगे बैंक, नोट कर लें तारीख, इस दिन से हड़ताल होगा शुरू
अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम अगले कुछ दिनों में है, तो ये खबर आपके लिए बेहद अहम है। 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल के चलते बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। इसी को देखते हुए भारतीय स्टेट बैंक यानी SBI ने अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। बैंक ने ग्राहकों से अपील की है कि जिन कामों के लिए बैंक शाखा जाना या कर्मचारियों की सीधी मदद लेना जरूरी है, उन्हें हड़ताल शुरू होने से पहले ही निपटा लें।
SBI ने सोशल मीडिया के जरिए ग्राहकों को सलाह दी है कि हड़ताल की अवधि में किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए डिजिटल और वैकल्पिक बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल करें। बैंक के मुताबिक, नकदी की जरूरत होने पर ग्राहक अपने नजदीकी ATM, ऑटोमेटेड डिपॉजिट एंड विड्रॉल मशीन यानी ADWM और ग्राहक सेवा केंद्र यानी CSP का इस्तेमाल कर सकते हैं।
वहीं, रोजमर्रा के बैंकिंग काम के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का सहारा लिया जा सकता है। पैसे ट्रांसफर करने, बिल भुगतान करने और दूसरे सामान्य लेनदेन के लिए SBI YONO ऐप, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। यानी जिन कामों के लिए शाखा जाना जरूरी नहीं है, उन्हें डिजिटल माध्यम से पूरा करने की कोशिश की जा सकती है।
लेकिन इस हड़ताल का असर इसलिए ज्यादा महसूस हो सकता है क्योंकि इसके ठीक पहले दो दिन बैंक की साप्ताहिक छुट्टी है। 26 और 27 सितंबर को सप्ताहांत की छुट्टियां हैं। इसके बाद 28, 29 और 30 सितंबर को प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल है। ऐसे में ग्राहकों के लिए लगातार पांच दिनों का ऐसा दौर बन सकता है, जिसमें शाखाओं में सामान्य बैंकिंग कामकाज प्रभावित हो सकता है।
खास तौर पर ऐसे कामों में देरी की आशंका है, जिनमें बैंक कर्मचारियों की सीधी भूमिका जरूरी होती है। इनमें चेक क्लीयरेंस, दस्तावेज जमा करना और शाखा से जुड़े दूसरे कर्मचारी-निर्भर काम शामिल हो सकते हैं। SBI की ओर से कहा गया है कि हड़ताल के दौरान आवश्यक सेवाओं को चालू रखने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा, लेकिन शाखाओं में सामान्य कामकाज प्रभावित होने की स्थिति में कुछ सेवाओं में देरी हो सकती है।
दरअसल, तीन दिन की यह देशव्यापी हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस यानी UFBU की ओर से बुलाई गई है। बैंक यूनियनों की ओर से इससे पहले 11 सितंबर को भी एक दिन की देशव्यापी हड़ताल की जा चुकी है। इसके अलावा यूनियनों ने 26 अक्टूबर से लगातार हड़ताल का प्रस्ताव भी रखा है।
यानी आने वाले दिनों में बैंक ग्राहकों को बैंकिंग सेवाओं को लेकर पहले से तैयारी रखने की जरूरत हो सकती है। अगर आपको चेक जमा करना है, कोई दस्तावेज बैंक में देना है, शाखा से जुड़ा कोई जरूरी काम है या कर्मचारी की सीधी मदद की जरूरत पड़ने वाली है, तो उसे आखिरी समय तक टालना परेशानी बढ़ा सकता है।
SBI ने भी अपने ग्राहकों से इसी वजह से पहले से जरूरी काम निपटाने और हड़ताल के दौरान डिजिटल माध्यमों का ज्यादा इस्तेमाल करने की अपील की है। बैंक ने ग्राहकों को होने वाली संभावित असुविधा के लिए खेद जताया है और इस अवधि में सहयोग की अपील की है।
तो अगर आप भी SBI या किसी दूसरे बैंक के ग्राहक हैं, तो 26 सितंबर से शुरू होने वाले इस लगातार पांच दिन के संभावित व्यवधान को ध्यान में रखते हुए अपनी बैंकिंग जरूरतों की पहले से योजना बना लें। जरूरी शाखा संबंधी काम पहले पूरा करें और बाकी लेनदेन के लिए डिजिटल बैंकिंग विकल्पों का इस्तेमाल करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।