{"_id":"6ac343f463cd05a2bc03cf21","slug":"video-one-nation-one-ration-card-ration-anywhere-mara-ration-app-himachal-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"अब देश में कहीं भी मिलेगा आपका राशन, ‘वन नेशन, वन राशन कार्ड’ से आसान हुई सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब देश में कहीं भी मिलेगा आपका राशन, ‘वन नेशन, वन राशन कार्ड’ से आसान हुई सुविधा
Ankesh Dogra
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:00 PM IST
Link Copied
अगर आप रोजगार या किसी अन्य वजह से अपने गांव या शहर से दूर रहते हैं तो अब राशन लेने के लिए अपने मूल स्थान पर लौटने की जरूरत नहीं है। ‘वन नेशन, वन राशन कार्ड’ (ONORC) योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के पात्र लाभार्थियों को देश में कहीं भी अपनी पात्रता के अनुसार राशन लेने की सुविधा उपलब्ध है।
जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) आंचल कुमारी ने बताया कि लाभार्थी अपने मौजूदा राशन कार्ड का इस्तेमाल करते हुए किसी भी ईपीओएस-सक्षम उचित मूल्य की दुकान से अपनी पूर्ण या आंशिक पात्रता का खाद्यान्न प्राप्त कर सकता है।
यह सुविधा खास तौर पर प्रवासी श्रमिकों, कामगारों और रोजगार के कारण अपने गृह क्षेत्र से बाहर रहने वाले परिवारों के लिए महत्वपूर्ण है।
मसलन, यदि किसी परिवार का एक सदस्य रोजगार के लिए हिमाचल से किसी दूसरे राज्य में चला गया है तो वह वहां की अधिकृत राशन दुकान से अपनी पात्रता के अनुसार राशन ले सकता है। वहीं, परिवार के अन्य सदस्य अपने गृह क्षेत्र में उपलब्ध बची हुई पात्रता का लाभ उठा सकते हैं।
इससे लाभार्थियों को एक ही राशन दुकान या अपने मूल गांव पर निर्भर रहने की बाध्यता नहीं रहती।
लाभार्थी ‘मेरा राशन’ मोबाइल ऐप के माध्यम से राशन से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। ऐप पर राशन की पात्रता, हाल के लेनदेन और आधार सीडिंग की स्थिति जैसी जानकारी उपलब्ध होती है।
इसके अलावा राष्ट्रीय पोर्टेबिलिटी से जुड़ी जानकारी भी ऐप के माध्यम से देखी जा सकती है।
सबसे खास बात यह है कि ऐप में GPS आधारित सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे लाभार्थी अपने आसपास की उचित मूल्य की दुकान का पता लगा सकते हैं। ऐप को विभिन्न भारतीय भाषाओं में इस्तेमाल किया जा सकता है।
राशन वितरण या उचित मूल्य की दुकान से जुड़ी किसी समस्या की स्थिति में लाभार्थी संबंधित हेल्पलाइन और शिकायत माध्यमों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- टोल फ्री हेल्पलाइन: 1967
- अन्न सहायता IVRS: 14457
- WhatsApp: 98682-00445
लाभार्थी राशन कार्ड में दर्ज परिवार के सदस्यों और अन्य विवरणों की भी जांच कर सकते हैं। विभाग ने आवश्यकतानुसार आधार सीडिंग और ई-केवाईसी की स्थिति सुनिश्चित करने की अपील की है।
डीएफएससी ने सभी राशन कार्ड धारकों से आग्रह किया है कि वे अपने राशन कार्ड में दर्ज परिवार के सदस्यों और संबंधित जानकारी की जांच करें। साथ ही ONORC, ‘मेरा राशन’ ऐप, ऑनलाइन जनसुनवाई और शिकायत निवारण सुविधाओं का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें।
इस व्यवस्था का उद्देश्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली को ज्यादा पारदर्शी, सुविधाजनक और पोर्टेबल बनाना है, ताकि पात्र व्यक्ति रोजगार या अन्य कारणों से कहीं भी रहे, उसे उसकी खाद्य सुरक्षा का लाभ मिलता रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।