लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स
हिमाचल पंजाब सीमा पर कांगड़ा में डमटाल इंदौरा मार्ग पर बना करीब 160 मीटर लंबा पुल वीरवार दोपहर करीब 12 बजे नदी में बह गया। 1972 में बना यह पुल भारी बारिश के बाद आई बाढ़ की भेंट चढ़ गया। प्रशासन ने एक दिन पहले ही इसे वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया था। इंडस्ट्रियल एरिया के पास बना यह पुल काफी महत्वपूर्ण था मगर अवैध खनन के चलते यह गिरने की कगार पर पहुंच गया था।