Hindi News
›
Video
›
India News
›
AI Summit Youth Congress Protest: Jitan Ram Manjhi say against Rahul Gandhi that angered the Congress?
{"_id":"6999cde6b481f057bb083760","slug":"ai-summit-youth-congress-protest-jitan-ram-manjhi-say-against-rahul-gandhi-that-angered-the-congress-2026-02-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Youth Congress Protest: जीतन राम मांझी ने राहुल गांधी के खिलाफ ऐसा क्या बोला जिसपर भड़क गई कांग्रेस?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Youth Congress Protest: जीतन राम मांझी ने राहुल गांधी के खिलाफ ऐसा क्या बोला जिसपर भड़क गई कांग्रेस?
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Sat, 21 Feb 2026 08:53 PM IST
Link Copied
Youth Congress Protest: नई दिल्ली के भारत मंडप में आयोजित 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया।
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के संस्थापक जीतन राम मांझी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "देश का मान-सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देश का कलंक कांग्रेस पार्टी और देश का अभिशाप राहुल गांधी हैं। राहुल जी कब तक बच्चे वाली हरकत करते रहिएगा,कभी तो सोचिए। आपके घर में जब मेहमान आते हैं तो आप उनके सामने हल्ला हंगामा करतें हैं क्या?" मांझी ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, "एआई समिट हमारे देश के हर भारतीय के घर का कार्यक्रम था। इसमें इस तरह की हरकत करवाना न सिर्फ निंदनीय है, बल्कि ये घटना भारत के इतिहास के काले पन्नों में लिखी जाएगी। एआई समिट में विरोध प्रदर्शन करना शर्मनाक है।"
जीतन राम मांझी के इस ट्वीट पर बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने पलटवार करते हुए बड़ा बयान दिया। राजेश राम ने केंद्रीय मंत्री को जवाब देते हुए अपने पोस्ट में लिखा, "वाह मांझी जी वाह! आपने तो चापलूसी की हदों को तोड़ तालाब बना दिया। एपस्टीन फाइल का हीरो _देश का मान हो गया, ट्रंप के तलवे चाटने वाला आपका सम्मान हो गया, भारत के किसानों को अमेरिका के हाथों गिरवी रखने वाला हीरो हो गया! 1 राज्यसभा टिकट के लिए और कितना गिरेंगे साहब?"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।