Hindi News
›
Video
›
India News
›
Attack on LPG tanker 'Disha' in Hormuz: Missile attack on a ship with an Indian crew in Hormuz. Ship Attack.
{"_id":"6a64404f4ec111c28a0fee6f","slug":"attack-on-lpg-tanker-disha-in-hormuz-missile-attack-on-a-ship-with-an-indian-crew-in-hormuz-ship-attack-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Aattack on LPG tanker Disha in Hormuz: होर्मुज में भारतीय क्रू वाले जहाज पर मिसाइल हमला। Ship Attack","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Aattack on LPG tanker Disha in Hormuz: होर्मुज में भारतीय क्रू वाले जहाज पर मिसाइल हमला। Ship Attack
अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम Published by: Adarsh Jha Updated Sat, 25 Jul 2026 10:19 AM IST
होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया की सबसे संवेदनशील समुद्री राह और इसी रास्ते पर अचानक गूंजती है एक डिस्ट्रेस कॉल। "हम पर मिसाइलों से हमला हुआ है... हमें तुरंत मदद चाहिए।"
कुछ ही मिनटों में पूरी दुनिया की नजरें उस जहाज पर टिक जाती हैं क्योंकि उस टैंकर पर सवार हैं 28 भारतीय नाविक। सवाल उठता है क्या वे सुरक्षित हैं? हमला किसने किया? और क्या खाड़ी में तनाव अब समुद्र तक फैल चुका है? देखिए ये रिपोर्ट।
शुक्रवार को होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरान के जलक्षेत्र में मोजाम्बिक के झंडे वाला एलपीजी टैंकर 'दिशा' अचानक हमले का शिकार हो गया। जहाज पर कुल 30 चालक दल के सदस्य मौजूद थे, जिनमें 28 भारतीय थे। घटना के बाद पूरे समुद्री क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने पुष्टि की है कि सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं। दूतावास लगातार ईरानी अधिकारियों और संबंधित एजेंसियों के संपर्क में बना हुआ है।
हमले से ठीक पहले जहाज से एक डिस्ट्रेस कॉल भेजी गई थी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार सार्वजनिक वीएचएफ समुद्री रेडियो पर रिकॉर्ड हुई ऑडियो में एक व्यक्ति व्यापारी जहाज को चेतावनी देता सुनाई देता है कि वह ईरानी जलक्षेत्र की ओर बढ़ रहा है और नियमों का उल्लंघन कर रहा है। रिकॉर्डिंग में इंजन रूम खाली करने के लिए 15 मिनट का समय देने और कार्रवाई की चेतावनी भी सुनाई देती है। इसके कुछ ही देर बाद हालात और गंभीर हो गए।
हमले के बाद टैंकर 'दिशा' की ओर से दूसरा संदेश प्रसारित हुआ। चालक दल ने बताया कि जहाज पर अज्ञात मिसाइलों से हमला हुआ है और तत्काल सहायता की जरूरत है। संदेश में जहाज की लोकेशन होर्मुज जलडमरूमध्य के पूर्वी प्रवेश द्वार के पास बताई गई। इस डिस्ट्रेस कॉल ने समुद्री सुरक्षा एजेंसियों और आसपास मौजूद जहाजों को तुरंत सतर्क कर दिया।
दरअसल, इस घटना से पहले ही भारत ने संभावित खतरे को लेकर एहतियात बरतना शुरू कर दिया था। पिछले सप्ताह समुद्री प्रशासन महानिदेशालय यानी डीजीएमए ने जहाज मालिकों, प्रबंधन कंपनियों और भर्ती एजेंसियों को सलाह दी थी कि अगली सूचना तक भारतीय नाविकों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर तैनात करने से बचें। वजह थी खाड़ी क्षेत्र में लगातार बिगड़ती सुरक्षा स्थिति और व्यापारिक जहाजों पर बढ़ते हमले।
भारत सरकार ने साफ कहा था कि भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी कारण संघर्ष प्रभावित क्षेत्र में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए थे। अब 'दिशा' पर हुए हमले ने उन आशंकाओं को और गंभीर बना दिया है। फिलहाल सभी भारतीय सुरक्षित हैं, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि दुनिया की ऊर्जा आपूर्ति की इस अहम समुद्री राह पर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है।
फिलहाल सबसे बड़ी राहत यही है कि टैंकर पर मौजूद 28 भारतीय सुरक्षित हैं। लेकिन बड़ा सवाल अब भी कायम है... आखिर इस हमले के पीछे कौन है? क्या होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापारिक जहाज अब सीधे निशाने पर हैं? और क्या बढ़ता क्षेत्रीय तनाव वैश्विक समुद्री कारोबार और ऊर्जा आपूर्ति पर नया संकट खड़ा करेगा? इन सवालों के जवाब आने वाले दिनों में पूरी दुनिया की दिशा तय कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।