Hindi News
›
Video
›
India News
›
Baba Bageshwar said a shocking thing about Sonam in Sydney, Australia
{"_id":"684942355c90e2e26f0d74a0","slug":"baba-bageshwar-said-a-shocking-thing-about-sonam-in-sydney-australia-2025-06-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बाबा बागेश्वर ने सोनम पर कहा दी चौंकाने वाली बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बाबा बागेश्वर ने सोनम पर कहा दी चौंकाने वाली बात
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: आदर्श Updated Wed, 11 Jun 2025 02:15 PM IST
भारत के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर दिया है। जहां एक तरफ पुलिस की जांच में हर दिन चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं, वहीं अब इस पर धर्म और समाज के मंचों पर भी चर्चा शुरू हो गई है। इसी क्रम में प्रसिद्ध धार्मिक वक्ता और स्वयं को दिव्यशक्ति से जुड़ा बताने वाले बाबा बागेश्वर (धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री) ने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में प्रवचन के दौरान इस घटना पर चुटीली और तीखी प्रतिक्रिया दी। उनके इस बयान पर प्रवासी भारतीयों में खूब ठहाके लगे, पर कुछ लोग गंभीर सोच में भी पड़ गए।
“अब भारत में पत्नियों का ट्रेंड बदल गया है”: बाबा बागेश्वर
सिडनी में आयोजित एक विशाल धार्मिक कार्यक्रम में प्रवचन करते हुए बाबा बागेश्वर ने राजा रघुवंशी हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा,
“भारत में तो अब पत्नियों का एक नया ट्रेंड चल रहा है। एक से एक खतरनाक नीले ड्रम वाली देवियां निकल रही हैं। अब कल ही एक नई खबर आई — सोनम! देखो तो तुम कहानियां। अब हमारे जैसे अविवाहित पुरुष भी डरने लगे हैं। पहले लगता था कि अरेंज मैरिज सही है, फिर लगता था लव मैरिज सही है… अब तो दोनों ही बेकार लगने लगे हैं।”
बाबा की इस टिप्पणी पर कार्यक्रम में बैठे सैकड़ों श्रोता ठहाका लगाते नजर आए। कुछ लोगों ने ताली बजाकर उनका समर्थन किया तो कुछ ने इसे एक कड़वी सच्चाई बताते हुए “समय का आईना” कहा।
बाबा जब अपनी बात आगे बढ़ा रहे थे, तब मंच के सामने बैठे एक युवक ने कुछ पूछा तो बाबा ने जवाब दिया “बेटा, हमने सुना है — लुगाइयों के सामने न बुद्धि चलती है, न शक्ति।”
उनकी इस बात पर सभा में बैठे लोगों ने जोरदार ठहाके लगाए। कुछ युवकों ने “सही बात है बाबा” कहते हुए सिर भी हिलाया।
राजा रघुवंशी हत्याकांड केवल एक आपराधिक घटना नहीं रह गया है। यह अब सामाजिक विमर्श का मुद्दा बन चुका है। इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम ने शादी के 12 दिन बाद ही अपने प्रेमी और उसके दोस्तों के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी। जांच में यह भी सामने आया कि सोनम पहले से ही अपने प्रेमी राज से संबंध में थी और शादी के बाद उसे रास्ते से हटाने की योजना पहले ही बन चुकी थी।
इस घटना ने सामाजिक संस्थाओं, विवाह की पवित्रता और विश्वास की बुनियाद को हिला दिया है। सोशल मीडिया से लेकर प्रवचन मंच तक इस विषय पर खुलकर बहस हो रही है।
बाबा बागेश्वर की टिप्पणी “नीले ड्रम वाली देवियां” दरअसल उस हालिया वायरल घटना की ओर संकेत थी, जिसमें एक महिला ने अपने पति की हत्या कर शव को नीले प्लास्टिक ड्रम में छिपा दिया था। और अब सोनम केस में, हत्या के बाद उसकी एक्टिवा को 25 किमी दूर छोड़ दिया गया- जो नीली रंग की थी। इन दो मामलों को जोड़ते हुए बाबा ने पत्नियों के बढ़ते अपराध पर कटाक्ष किया और यह जताने की कोशिश की कि आजकल के विवाह संबंधों में विश्वास की जगह छल और लालच ने ले ली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।