Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
BAR COUNCIL OF INDIA DECLARES HALF OF THE LAWYERS IN INDIA ARE FAKE
{"_id":"5885ce8a4f1c1bbe7ecf3daf","slug":"bar-council-of-india-declares-half-of-the-lawyers-in-india-are-fake","type":"video","status":"publish","title_hn":"देश में करीब आधे वकील फर्जी : बार काउंसिल ऑफ इंडिया","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
देश में करीब आधे वकील फर्जी : बार काउंसिल ऑफ इंडिया
वीडीयो डेस्क,अमर उजाला टीवी /नई दिल्ली Updated Mon, 23 Jan 2017 10:56 PM IST
Link Copied
बार काउंसिल ऑफ इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक देश में करीब आधे वकील फर्जी हैं। बार काउंसिल ने दो साल पहले वकीलों की डिग्री जांचने के लिए एक अभियान चलाया था. इसमें यह बात सामने आई कि केवल 55 से 60 फीसदी की डिग्री ही असली है या उनके पास वैध लाइसेंस हैं। पिछले हफ्ते बार काउंसिल के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जेसएस खेहर और अन्य वरिष्ठ न्यायाधीशों को इसकी जानकारी दी। मुख्य न्यायाधीश ने फर्जी डिग्री के साथ-साथ वकीलों के बिना लाइसेंस के अदालतों में वकालत करने पर भी अपनी चिंता जाहिर की। बार काउंसिल के मुताबिक, ‘2012 में काउंसिल के चुनावी आंकड़ों के मुताबिक हमारे पास 14 लाख वोटर थे। इसके बाद जब हमने वैधता जांचने के लिए प्रक्रिया शुरू की तो केवल साढ़े छह लाख ही आवेदन आए.’ चीफ जस्टिस और बार काउंसिल ने उम्मीद जाहिर की है कि फर्जी वकीलों के हटने से अदालती कामकाज बेहतर होगा और इसमें तेजी आएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।