Hindi News
›
Video
›
India News
›
Bihar Elections 2025: Tej Pratap lashes out at Tejashwi Yadav, also lashes out at Rahul Gandhi
{"_id":"6908b7d34137f92ef407bbda","slug":"bihar-elections-2025-tej-pratap-lashes-out-at-tejashwi-yadav-also-lashes-out-at-rahul-gandhi-2025-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bihar Elections 2025: तेजस्वी यादव पर भड़के तेज प्रताप, राहुल गांधी पर भी हुए फायर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bihar Elections 2025: तेजस्वी यादव पर भड़के तेज प्रताप, राहुल गांधी पर भी हुए फायर
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Mon, 03 Nov 2025 07:40 PM IST
Link Copied
Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए होने वाले वोटिंग से पहले जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महुआ विधानसभा सीट से प्रत्याशी तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव के नाम संदेश जारी किया है। उन्होंने अपने भाई को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाया और स्पष्ट कह दिया है कि पार्टी या परिवार से बड़ी जनता होती है।
तेज प्रताप यादव ने रविवार को अपने एक पोस्ट में कहा कि, "हमारे छोटे और नादान भाई तेजस्वी ने आज महुआ में कहा कि पार्टी से बड़ा कोई नहीं होता है। लेकिन हम अपने छोटे भाई को यह कहना चाहेंगे कि पार्टी से बड़ी हमारी जनता मालिक होती है। लोकतंत्र में सबसे बड़ी केवल जनता होती है, कोई पार्टी या परिवार नहीं।"
पूर्व मंत्री ने अपने पोस्ट में आगे कहा, "महुआ मेरी राजनीतिक कर्मभूमि है, और मेरे लिए पार्टी और परिवार से कहीं बढ़कर है। पार्टी केवल एक व्यवस्था है, लेकिन जनता हमारी मालिक है। महुआ की जनता से अपील करते हुए कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि महुआ की जनता जनार्दन हमें भारी मतों से जीताकर सदन भेजेगी और महुआ के विकास की राह पर आगे बढ़ने का काम करेगी। अंत में उन्होंने नारा दिया कि विजयी महुआ, विकसित महुआ।"
बता दें कि, तेजस्वी यादव ने रविवार को महुआ विधानसभा सीट पर प्रचार किया था। जिसके बाद तेज प्रताप ने भी अपनी भाई की सीट पर प्रचार करने का ऐलान कर दिया। वहीं, जब मीडिया ने तेज प्रताप से राघोपुर जाने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि, "राधोपुर में मेरा प्रोग्राम है। राधोपुर में दो जगह हेलीकॉप्टर उतारेंगे।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।