Hindi News
›
Video
›
India News
›
Jodhpur Road Accident: Major road accident in Jodhpur, 15 people dead, 2 injured, compensation announced
{"_id":"6907d06c69e3a562410db499","slug":"jodhpur-road-accident-major-road-accident-in-jodhpur-15-people-dead-2-injured-compensation-announced-2025-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jodhpur Road Accident: जोधपुर में हुआ बड़ा सड़क हादसा, 15 लोगों की मौत, 2 घायल हुआ मुआवजे का एलान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Jodhpur Road Accident: जोधपुर में हुआ बड़ा सड़क हादसा, 15 लोगों की मौत, 2 घायल हुआ मुआवजे का एलान
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: भास्कर तिवारी Updated Mon, 03 Nov 2025 03:13 AM IST
Link Copied
राजस्थान के जोधपुर जिले के फलोदी उपखंड में मतोड़ा क्षेत्र में भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यह दुर्घटना तब हुई जब श्रद्धालुओं से भरी एक टेंपो ट्रैवलर गाड़ी सड़क किनारे खड़े एक ट्रक/ट्रेलर में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो ट्रैवलर का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसके परखच्चे उड़ गए।
इस दर्दनाक हादसे में अब तक मिली जानकारी के अनुसार 15 से 18 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। मरने वाले सभी लोग जोधपुर के सूरसागर इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं, जो बीकानेर के कोलायत में स्थित कपिल मुनि आश्रम के दर्शन करके जोधपुर लौट रहे थे।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुँचे और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव और राहत कार्य शुरू किया गया। फंसे हुए शवों को बड़ी मुश्किल से वाहन से बाहर निकाला गया। घायलों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से गंभीर रूप से घायलों को जोधपुर रेफर कर दिया गया। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित कई नेताओं ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार या लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएँगे
जोधपुर डीएम गौरव अग्रवाल ने कहा, "घटना में 15 लोगों की मृत्यु हुई है और उसमें से 10 शव यहां पर महात्मा गांधी अस्पताल के अंदर लाए गए हैं। 5 शव एम्स में पहुंचाए जा रहे हैं दो घायलों को जोधपुर लाया गया था। मथुरादास माथुर अस्पताल के अंदर उनका इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर है उनका इलाज चल रहा है।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।