Hindi News
›
Video
›
India News
›
Bihar Election 2025: Rohini Acharya gets angry after Khesari Lal Yadav is called a 'dancer'
{"_id":"69062e153a2612dac7090bd0","slug":"bihar-election-2025-rohini-acharya-gets-angry-after-khesari-lal-yadav-is-called-a-dancer-2025-11-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bihar Election 2025: खेसारी लाल यादव को 'नचनिया' कहने पर भड़कीं लालू की बेटी रोहिणी आचार्य","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bihar Election 2025: खेसारी लाल यादव को 'नचनिया' कहने पर भड़कीं लालू की बेटी रोहिणी आचार्य
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Sat, 01 Nov 2025 09:28 PM IST
एक्सक्लूसिव वीडियो देखने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में नेता एक-दूसरे को भला बुरा करने कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। छपरा से राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी और भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा 'नचनिया' कहने के मामले पर सियासत गरमा गई है। अब RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने इस मामले को लेकर भाजपा नेताओं पर तीखा हमला बोला है।
पटना में पत्रकारों से बातचीत करने के दौरान उन्होंने कहा की सम्राट चौधरी दूसरों को तो नचनिया बोलेंगे ही क्योंकि उनके पास है ही कौन? भाजपा में मनोज तिवारी, रवि किशन, निरहुआ, पवन सिंह, हेमा मालिनी, कंगना रनौत सभी नचनिया ही तो हैं। यह लोग तो नचनिया ही है। एनडीए वाले इन लोगों को लेकर घूम रहे हैं लेकिन तब इन्हें शर्म नहीं आती है। रोहिणी आचार्य ने आरोप लगाया कि एनडीए वाले भीड़ इकट्ठा करने के लिए नचनिया लोगों को लेकर घूम रहे हैं। लेकिन, भाजपा वाले कलाकारों को नचनिया कहकर उन्हें जलील करते हैं। उनकी पार्टी में भी कई कलाकार हैं। उन्होंने नचनिया शब्द पर विरोध क्यों नहीं किया। उन्हें शर्म नहीं आती है।
आपको बता दें कि, बिहार चुनाव की तारीखों के नजदीक आते ही राजनीतिक बयानबाजी और तेज हो गई है। खेसारी लाल यादव के आरजेडी में शामिल होने के बाद बीजेपी ने कहा था कि आरजेडी नचनिया को भी टिकट दे रहा है। वहीं, अब रोहिणी आचार्य ने भाजपा पर पलटवार करते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का भी जिक्र किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।