Hindi News
›
Video
›
India News
›
Dularchand Yadav murder case, huge uproar in Mokama regarding Anant Singh
{"_id":"6904d66313cfeb88b909f8b4","slug":"dularchand-yadav-murder-case-huge-uproar-in-mokama-regarding-anant-singh-2025-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dularchand Yadav Murder Case: 'अनंत सिंह को फांसी दो', दुलारचंद यादव की हत्या के बाद मोकामा में भयंकर बवाल!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Dularchand Yadav Murder Case: 'अनंत सिंह को फांसी दो', दुलारचंद यादव की हत्या के बाद मोकामा में भयंकर बवाल!
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Fri, 31 Oct 2025 09:01 PM IST
Dularchand Yadav Murder Case: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मोकामा में सामाजिक कार्यकर्ता और जनसुराज के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। मृत दुलारचंद के समर्थक अनंत सिंह पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। वह उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। साथ ही 'अनंत सिंह को फांसी दो' के नारे भी लगा रहे है।
दुलारचंद यादव की अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। दोपहर में दुलारचंद की अंतिम यात्रा निकाली गई। इसमें दर्जनों लोग लाठी-डंडे लेकर निकले। गुस्साए लोगों ने 'अनंत सिंह को फांसी दो' के नारे लगाए। मृतक के परिजनों का कहना है कि सब लोगों ने देखा कि किस तरह से इस वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस से अपील है वह जल्द से जल्द अनंत सिंह को गिरफ्तार करे।
इधर, घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पंडारक में सुबह से ही मृत दुलारचंद की हत्या से गुस्साए लोगों ने एक भी दुकानें नहीं खुलने नहीं दी। वहीं, अनंत सिंह ने भी कहा है कि उनके ऊपर लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद हैं। यह सब राष्ट्रीय जनता दल की प्रत्याशी वीणा देवी के पति सूरजभान सिंह की साजिश है। उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन, जनता सब जानती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।