Hindi News
›
Video
›
India News
›
Bihar Election 2025: Tej Pratap Yadav furious over Rahul Gandhi's statement on Chhath puja
{"_id":"690367042f82610e2c004cc8","slug":"bihar-election-2025-tej-pratap-yadav-furious-over-rahul-gandhi-s-statement-on-chhath-puja-2025-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bihar Election 2025: छठ पर्व को लेकर राहुल गांधी के बयान पर भड़के तेज प्रताप यादव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bihar Election 2025: छठ पर्व को लेकर राहुल गांधी के बयान पर भड़के तेज प्रताप यादव
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Thu, 30 Oct 2025 06:54 PM IST
Bihar Election 2025: बिहार की चुनावी रैली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के छठ पर्व वाले बयान पर सियासी घमासान मच गया है। भाजपा और उनके सहयोगियों के बाद अब तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेज प्रताप यादव ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि, जो आदमी विदेश भाग जाता हो उसको छठ पर्व का क्या ज्ञान है?
जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि, "राहुल गांधी जी को छठ के बारे में क्या पता है? राहुल गांधी जी छठ किए हैं? उनको कुछ पता है? जो आदमी विदेश भाग जाता हो उसको छठ पर्व का क्या ज्ञान है?"
वहीं, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, "राहुल गांधी बचकानी हरकत करते हैं। उनमें गंभीरता नहीं है। सब पहले कहते थे तो मैं विश्वास नहीं करता था। अब पूर्ण विश्वास हो गया है कि उनसे ज्यादा बचकानी हरकत करने वाला वर्तमान राजनीति में कोई नहीं है। छठ जैसे महापर्व के लिए ऐसे शब्द बोलकर वे अपने साथ-साथ अपने पूर्वजों का नाम भी बदनाम कर रहे हैं।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी चुनावी सभा में राहुल गांधी के छठ वाले बयान पर निशाना साधा। मोदी ने कहा, "आपने देखा है कि आपका ये बेटा तो छठी मैया की जय-जयकार दुनिया में कराने में लगा है। दूसरी तरफ ये कांग्रेस और RJD के लोग छठी मैया का अपमान कर रहे हैं। क्या कोई कभी चुनाव में वोट पाने के लिए छठी मैया का अपमान कर सकता है? क्या ऐसा अपमान, बिहार, हिंदुस्तान और मेरी माताएं जो निर्जला उपवास करती हैं, वो सहन कर सकती हैं? जो महिलाएं निर्जला इतना लंबा व्रत रखती हैं, जो गंगा जी में खड़ी होकर सूर्यदेव को अर्घ्य देती हैं। वो RJD-कांग्रेस की नजर में ड्रामा करती हैं। क्या बिहार की माताएं-बहनें छठी मैया का ये अपमान बर्दाश्त करेंगी? मैं जानता हूं कि छठी मैया के इस अपमान को बिहार का कोई भी व्यक्ति नहीं भूलेगा।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।