Hindi News
›
Video
›
India News
›
UP Election 2027: Mayawati's preparations for Muslim ! Will Congress and SP suffer major losses?
{"_id":"690479279f110815e80d3115","slug":"up-election-2027-mayawati-s-preparations-for-muslim-will-congress-and-sp-suffer-major-losses-2025-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"UP Election 2027: मुसलमानों को साधने के लिए मायावती की बड़ी तैयारी ! कांग्रेस-सपा को होगा बड़ा नुकसान?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
UP Election 2027: मुसलमानों को साधने के लिए मायावती की बड़ी तैयारी ! कांग्रेस-सपा को होगा बड़ा नुकसान?
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Fri, 31 Oct 2025 02:23 PM IST
UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होंगे। लेकिन, उसके लिए अभी से ही तमाम राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं। इस बीच, बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती एक बार फिर मुसलमानों का भरोसा जीतने की कोशिश कर रही हैं।
दरअसल, 29 अक्टूबर को पार्टी के लखनऊ कार्यालय पर दलित-मुस्लिम भाईचारा कमेटी की बैठक में मायावती ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे मुसलमानों के बीच जाकर काम करें। वे उन्हें यह भरोसा दिलाने की कोशिश करें कि मुसलमानों का भविष्य बहुजन समाज पार्टी के शासनकाल में ही सुरक्षित है। वे मुसलमानों को उन कार्यों की लिखित जानकारी दें जो मायावती ने मुसलमानों के लिए किए थे।
ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि, क्या मुसलमान एक बार फिर बसपा के साथ जाएगा? प्रश्न यह भी उठता है कि, मायावती की ये कोशिशें कितनी सफल होंगी? 2007 में दलित-ब्राह्मण और मुसलमान समीकरण के सहारे ही मायावती ने सफलता पाई थी। यदि मुसलमान मायावती के साथ गया तो इससे राहुल गांधी और अखिलेश यादव को कितना नुकसान होगा जिन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में मुसलमानों और दलितों के समर्थन के सहारे भाजपा को गहरी चोट पहुंचाई थी?
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।