Hindi News
›
Video
›
India News
›
Trump Meets Xi Jinping: What did Trump-Xi say after the meeting? | World | USA | China
{"_id":"690334f160090b6554028c3e","slug":"trump-meets-xi-jinping-what-did-trump-xi-say-after-the-meeting-world-usa-china-2025-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Trump Meets Xi Jinping: मुलाकात के बाद क्या बोले Trump-XI? | World | USA | China","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Trump Meets Xi Jinping: मुलाकात के बाद क्या बोले Trump-XI? | World | USA | China
noida Published by: तन्मय बरनवाल Updated Thu, 30 Oct 2025 03:20 PM IST
Link Copied
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच छह साल बाद दक्षिण कोरिया के बुसान में मुलाकात हुई। दोनों बड़े नेता एक बार फिर वर्षों बाद आमने-सामने आए, खबरों की मानें तो दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते को लेकर जारी टकराव के बीच दोनों नेताओं की इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। ट्रंप और जिनपिंग करीब छह साल बाद एक-दूसरे से मिल रहे हैं। इस बीच दोनों नेताओं ने क्या बोला है? बात अगर ट्रंप की करें तो चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात को दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि शी जिनपिंग को टफ निगोशिएटर बताया और कहा कि चीन और अमेरिका के बीच एक अच्छा रिलेशन है. उम्मीद है दोनों की मीटिंग सफल होगी और ट्रेड डील पर साइन हो सकते हैं. बता दें कि ट्रंप की योजना साल 2026 में चीन की यात्रा पर जाने की है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात पर राष्ट्रपति जिनपिंग ने कहा कि ट्रंप से मिलकर अच्छा लगा. हम एक-दूसरे से अकसर सहमत नहीं होते हैं, लेकिन यह नॉर्मल बात है. 2 बड़ी आर्थिक शक्तियों के बीच टकराव होना भी नॉर्मल बात है. चीन और अमेरिका बिजनेस पार्टनर और दोस्त हैं, ऐसा होना भी चाहिए. ट्रेड डील पर बेसिक सहमति बन गई है और डील को फाइनल करने के लिए चर्चा चल रही है. दोनों देश मिलकर काम कर सकते हैं. एक दूसरे की तरक्की में मदद कर सकते हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा की आपके दोबारा चुने जाने के बाद से, हमने तीन बार फोन पर बात की है, कई पत्रों का आदान-प्रदान किया है, और करीबी संपर्क में रहे हैं। हमारे संयुक्त मार्गदर्शन में चीन-अमेरिका संबंध कुल मिलाकर स्थिर रहे हैं। जिनपिंग ने बैठक के दौरान ट्रंप से कहा, "हवाओं, लहरों और चुनौतियों का सामना करते हुए, चीन-अमेरिका संबंधों के शीर्ष पर आपको और मुझे सही रास्ते पर बने रहना चाहिए और चीन-अमेरिका संबंधों के विशाल जहाज को स्थिर रूप से आगे बढ़ाना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।