Hindi News
›
Video
›
India News
›
Bihar Election 2025: BJP retaliates to Rahul Gandhi's statement on PM Modi and Chhath, Shah issues warning.
{"_id":"690321c5da156dc7b30321c6","slug":"bihar-election-2025-bjp-retaliates-to-rahul-gandhi-s-statement-on-pm-modi-and-chhath-shah-issues-warning-2025-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bihar Election 2025: PM मोदी और छठ पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार, शाह ने दी चेतावनी।","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bihar Election 2025: PM मोदी और छठ पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार, शाह ने दी चेतावनी।
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: अभिलाषा पाठक Updated Thu, 30 Oct 2025 02:17 PM IST
Link Copied
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को मुजफ्फरपुर के सकरा में तेजस्वी यादव के साथ जनसभा की थी जिस पर घमासान शुरू हो गया है। अपने 25 मिनट के भाषण में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा. हालांकि इस जनसभा में राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लेकर एक विवादित बयान दे दिया. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को छठ पूजा से कोई लेना देना नहीं है, उन्हें सिर्फ आपका वोट चाहिए. आप उन्हें स्टेज पर आकर डांस करने के लिए कहेंगे तो वे कर देंगे. पीएम मोदी पर राहुल गांधी के इस बयान को लेकर भाजपा अब हमलावर है और पार्टी के कई नेताओं ने राहुल गांधी के साथ ही महागठबंधन को लेकर जमकर हमला बोला है.
मोदी वोट के लिए ड्रामा करते हैं: नरेंद्र मोदी को छठ पूजा से कोई लेना देना नहीं है. उन्हें सिर्फ आपका वोट चाहिए. आप वोट के लिए उनसे कोई भी ड्रामा करवा लो वो कर देंगे. नीतीश के स्वास्थ्य सवाल खड़े किए: नीतीश कुमार खुद कोई फैसला नहीं ले रहे हैं. वो रिमोट से चल रहे हैं. बीजेपी वाले उन्हें चला रहे हैं. दिल्ली से उन्हें कंट्रोल किया जा रहा है. उनके आसपास भी अपने लोग रखे जा रहे हैं.
पलायन, बेरोजगारी का मुद्दा उठाया: मुझे बताइए आपके फोन के पीछे क्या लिखा है. मेड इन चाइना. लेकिन मेड इन चाइना नहीं, मेड इन बिहार होना चाहिए. मोबाइल, शर्ट, पैंट, ये सब बिहार में बनने चाहिए और बिहार के युवाओं को उन कारखानों में रोजगार मिलना चाहिए. बिहार के लोग बाहर क्यों जाएं. दूसरे राज्यों के लोगों को बिहार आना चाहिए.
SIR को लेकर केंद्र और EC को घेरा: हमने अभी 20 दिनों तक SIR को लेकर यात्रा निकाली. ये लोग अपनी मर्जी चला रहे हैं. महाराष्ट्र और हरियाणा में जिस तरह से वोट चोरी की गई वो यहां भी करने जा रहे हैं.
रेखा गुप्ता ने कहा कि वोट के लिए महागठबंधन के लोग कुछ भी कर सकते हैं. वे निजी हमले कर सकते हैं, किसी की माता जी पर कमेंट कर सकते हैं. लोगों को धोखा देकर वोट हासिल करना उनका लक्ष्य है. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राहुल गांधी के पास कोई काम नहीं है, वो पिछले 11 साल से बेरोजगार हैं. जब इनके पास कहने को कुछ नहीं होता है तो PM के नाम पर कुछ भी बोलते हैं.केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपनी हालिया टिप्पणी और छठी मईया और उनके भक्तों का अपमान करने की ‘‘कीमत चुकानी पड़ेगी.'' केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक समाचार चैनल के साथ एक साक्षात्कार के दौरान कहा, 'राहुल गांधी को चुनावों में इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी. राहुल ने मोदी के बारे में अपमानजनक तरीके से बात की और उनकी मां का अपमान किया, लेकिन जब भी उन्होंने ऐसा किया है, हर बार कीचड़ से कमल खिला है.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।