Hindi News
›
Video
›
India News
›
Bihar Election 2025: RJD supporters chased Tej Pratap away in Vaishali, raising slogans of Tejashwi Yadav Zind
{"_id":"6904762da5b68ad844057130","slug":"bihar-election-2025-rjd-supporters-chased-tej-pratap-away-in-vaishali-raising-slogans-of-tejashwi-yadav-zind-2025-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bihar Election 2025: वैशाली में तेज प्रताप को RJD समर्थकों ने खदेड़ा, तेजस्वी यादव जिंदाबाद के लगाए नारे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bihar Election 2025: वैशाली में तेज प्रताप को RJD समर्थकों ने खदेड़ा, तेजस्वी यादव जिंदाबाद के लगाए नारे
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Fri, 31 Oct 2025 02:11 PM IST
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच वैशाली जिले के महनार विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को चुनावी सभा करने पहुंचे लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को विरोध का सामना करना पड़ा। सभा स्थल पर पहुंचे तेज प्रताप के सामने RJD समर्थकों ने तेजस्वी यादव जिंदाबाद और लालटेन छाप जिंदाबाद के नारे लगाए। विरोध इतना बढ़ गया कि आक्रोशित समर्थकों ने तेज प्रताप के काफिले को भी कुछ दूर तक खदेड़ दिया। इस पूरे घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस घटना को लेकर जनशक्ति जनता दल के उम्मीदवार जय सिंह राठौर ने आरोप लगाया कि सभा के दौरान कोई दिक्कत नहीं हुई, लेकिन लौटते समय राजद के चार-पांच गुंडों ने हमारी गाड़ियों पर पत्थरबाजी की और नारे लगाए। यह एक सोची-समझी साजिश है। जय सिंह राठौर ने इस घटना के लिए सीधे तौर पर RJD के उम्मीदवार रविंद्र सिंह पर साजिश रचने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, हम प्रशासन से सुरक्षा की मांग करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।