Hindi News
›
Video
›
India News
›
NDA Bihar Manifesto: mahagathbandhan raises questions on NDA's manifesto for Bihar elections
{"_id":"6904a499cd55be19b40ce74f","slug":"nda-bihar-manifesto-mahagathbandhan-raises-questions-on-nda-s-manifesto-for-bihar-elections-2025-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"NDA Bihar Manifesto: बिहार चुनाव के लिए NDA के घोषणा पत्र पर महागठबंधन ने उठाए सवाल, भाजपा ने दिया ये जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
NDA Bihar Manifesto: बिहार चुनाव के लिए NDA के घोषणा पत्र पर महागठबंधन ने उठाए सवाल, भाजपा ने दिया ये जवाब
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Fri, 31 Oct 2025 05:29 PM IST
Link Copied
NDA Bihar Manifesto: महागठबंधन के चुनावी घोषणा पत्र के बाद अब भाजपा-जदयू की अगुवाई वाले एनडीए ने भी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। पटना के एक बड़े होटल में एनडीए के सभी घटक दलों के प्रमुख नेता ने मिलकर 'संकल्प पत्र 2025' के नाम से घोषणा पत्र जारी किया। सीएम नीतीश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, चिराग पासवान और सांसद उपेंद्र कुशवाहा, बिहार भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा की मौजूदगी में जारी किए गए घोषणा पत्र को विकसित बिहार का ब्लू प्रिंट बताया गया।
एनडीए ने अपने घोषणा पत्र में हर उस चुनावी नुस्खे को आजमाया है जो उसके लिए किसी न किसी चुनाव में जिताऊ साबित हुआ है। इसमें महिलाओं, किसानों, युवाओं और पिछड़ों गरीबों पर दांव लगाया गया है। एनडीए ने अपने संकल्प पत्र में बिहार के विकास का वह सपना दिखाया है जिसकी बात मोदी हमेशा करते रहे हैं। एनडीए के संकल्प पत्र पर पूरी तरह मोदी सरकार की योजनाओं की छाप दिखाई दे रही है।
एनडीए के घोषणा पत्र पर अब सियासी बयानबाजी भी शुरु हो गई है। महागठबंधन ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, उनके घोषणा पत्र में कुछ खास नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।