Hindi News
›
Video
›
India News
›
Bihar New CM: CM Nitish's son Nishant Kumar will join JDU on March 8, will he get the post of Deputy CM?
{"_id":"69aaf8be6add5942d10faf43","slug":"bihar-new-cm-cm-nitish-s-son-nishant-kumar-will-join-jdu-on-march-8-will-he-get-the-post-of-deputy-cm-2026-03-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bihar New CM: 8 मार्च को JDU की सदस्यता लेंगे सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार, मिलेगा डिप्टी सीएम का पद?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bihar New CM: 8 मार्च को JDU की सदस्यता लेंगे सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार, मिलेगा डिप्टी सीएम का पद?
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: Suresh Kumar Shah Updated Fri, 06 Mar 2026 09:24 PM IST
Link Copied
Bihar New CM: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जनता दल यूनाईटेड ज्वाइन करने के लिए तैयार हो गए हैं। उन्हें पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने आखिरकार मना ही लिया। बता दें कि, शुक्रवार को सीएम हाउस में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू के सांसदों, विधायकों और विधान परिषद् सदस्यों की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में ही यह तय हुआ कि निशांत आठ मार्च को जनता दल (यूनाइटेड) की सदस्यता लेंगे।
जेडीयू की बैठक संपन्न होने के बाद JDU नेता नीरज कुमार ने कहा, "आज JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उपस्थिति में सांसद और मंत्रीगण और विधानमंडल की बैठक हुई है। बैठक में सर्वसम्मति से उनके फैसले के साथ खड़ी है क्योंकि उन्होंने पार्टी को बनाया है तो JDU का विधानमंडल और संसद सदस्य आपके साथ है साथ ही कार्यकारी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह जी ने कहा कि विधायक ने मांग किया कि निशांत कुमार को राजनीति में आना चाहिए। विधायकों और मंत्रियों ने इस फैसले का स्वागत किया है और निशांत कुमार कल JDU की सदस्यता ग्रहण करेंगे। निशांत कुमार ने तय किया है कि वह बिहार का दौरा भी करेंगे।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।