Hindi News
›
Video
›
India News
›
Bihar's New CM Samrat Chaudhary: Who proposed Samrat Chaudhary's name at the BJP Legislative Party meeting?
{"_id":"69de560bdcca048a93064c7c","slug":"bihar-s-new-cm-samrat-chaudhary-who-proposed-samrat-chaudhary-s-name-at-the-bjp-legislative-party-meeting-2026-04-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bihar New CM Samrat Chaudhary: बीजेपी विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव किसने रखा?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bihar New CM Samrat Chaudhary: बीजेपी विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव किसने रखा?
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: Suresh Kumar Shah Updated Tue, 14 Apr 2026 08:28 PM IST
Bihar New CM Samrat Chaudhary: भारतीय जनता पार्टी के नेता और दो बार डिप्टी सीएम रहे सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा पहली बार बिहार में अपना मुख्यमंत्री दे रही है। पार्टी के विधायक दल की बैठक में सभी वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। तो ऐसे में आइए हम आपको बताते है, विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी ने नाम का प्रस्ताव किसने रखा?
भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय सिन्हा ने कहा कि, मैं पार्टी के विधानमंडल के नेता के रूप में सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखता हूं। इसके बाद रेणु देवी, मंगल पांडेय, दिलीप जायसवाल समेत विधायकों ने उनके नाम पर स्वीकृति प्रदान की।
वहीं, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सभी विधायकों ने विजय कुमार सिन्हा द्वारा प्रस्तावित सम्राट चौधरी के नाम पर स्वीकृति दी। इसके बाद सर्वसम्मति सम्राट चौधरी को विधानमंडल दल के नेता के रूप में चुन लिया गया। शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि, सम्राट सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए हैं। मैं उन्हें बधाई देता हूं। नीतीश कुमार ने 20 साल तक बिहार की सेवा की, उन्होंने बिहार को बदल दिया। अब नीतीश कुमार के काम को सम्राट चौधरी और तेजी से ले जायेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।