Hindi News
›
Video
›
India News
›
First Photo of Aamir Khan's Third Wedding: Who is Aamir Khan's wife, Gauri Spratt? Gauri Spratt Wedding
{"_id":"6a4a6dd8f21dcfc604027a6e","slug":"first-photo-of-aamir-khan-s-third-wedding-who-is-aamir-khan-s-wife-gauri-spratt-gauri-spratt-wedding-2026-07-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Aamir Khan Third Wedding First Photo: कौन हैं आमिर खान की पत्नी गौरी स्प्रैट? Gauri Spratt Wedding","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Aamir Khan Third Wedding First Photo: कौन हैं आमिर खान की पत्नी गौरी स्प्रैट? Gauri Spratt Wedding
अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम Published by: Adarsh Jha Updated Sun, 05 Jul 2026 08:14 PM IST
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू कर दी है। लंबे समय से चर्चा में रहे उनके और गौरी स्प्रैट के रिश्ते ने अब शादी का रूप ले लिया है। कपल की शादी की पहली तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है। बेहद सादगी और परिवार के करीबी लोगों की मौजूदगी में दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थाम लिया।
सामने आई तस्वीर में आमिर खान शादी के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते नजर आ रहे हैं। उनके साथ गौरी स्प्रैट मुस्कुराती दिखाई दे रही हैं। इस खास मौके पर दोनों परिवारों के सदस्य भी मौजूद रहे। तस्वीर की सबसे भावुक झलक आमिर की 91 वर्षीय मां जीनत की रही, जो व्हीलचेयर पर बैठकर बेटे की नई शुरुआत की गवाह बनीं। वहीं गौरी का बेटा क्विन भी अपनी मां के साथ नजर आया, जबकि आमिर और किरण राव के बेटे आजाद भी समारोह में मौजूद रहे। फूलों से सजे कमरे और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के बीच संपन्न हुई यह शादी बेहद निजी और पारिवारिक माहौल में हुई।
अगर दूल्हा-दुल्हन के लुक की बात करें तो आमिर खान ने हमेशा की तरह सादगी को चुना। उन्होंने ऑफ-व्हाइट रंग का कुर्ता-पायजामा पहना, जबकि गौरी स्प्रैट हल्के गोल्डन-बेज रंग के खूबसूरत ट्रेडिशनल सूट में नजर आईं। ब्रेड स्टाइल पोनीटेल, हल्के मेकअप और मुस्कुराते चेहरे के साथ गौरी का सादा लेकिन आकर्षक अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
आमिर और गौरी की प्रेम कहानी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। आमिर ने 13 मार्च 2025 को अपने 60वें जन्मदिन पर पहली बार गौरी को दुनिया से मिलवाया था। उस दौरान उन्होंने बताया था कि दोनों करीब 25 साल से एक-दूसरे को जानते हैं। शुरुआती मुलाकातों के बाद दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में व्यस्त हो गए और संपर्क टूट गया। करीब दो साल पहले दोनों की फिर मुलाकात हुई और दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया।
गौरी स्प्रैट लाइमलाइट से दूर रहने वाली प्रोफेशनल हैं। उनकी मां तमिल मूल की हैं, जबकि पिता आयरिश हैं। उन्होंने लंदन की यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट्स से फैशन, स्टाइलिंग और फोटोग्राफी की पढ़ाई की है। पेशे से वह हेयरड्रेसर हैं और आमिर खान फिल्म्स से भी जुड़ी रही हैं। गौरी की पहले शादी हो चुकी थी और उनके पहले विवाह से एक बेटा है।
आमिर खान की बात करें तो यह उनकी तीसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने रीना दत्ता और बाद में किरण राव से विवाह किया था। दोनों शादियां तलाक पर खत्म हुईं, लेकिन आमिर अपने परिवार के साथ अच्छे संबंध बनाए रखते हैं।
61 वर्ष की उम्र में आमिर खान ने एक बार फिर जीवनसाथी चुनते हुए अपनी जिंदगी का नया अध्याय शुरू किया है। शादी की पहली तस्वीर सामने आने के बाद फैंस और फिल्मी हस्तियां लगातार नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दे रही हैं। अब हर किसी की नजर इस नए सफर पर है, जिसकी शुरुआत सादगी, परिवार और प्यार के बीच हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।