सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   India-Bangladesh Tensions: Why is India worried about the violence in Bangladesh? Amar Ujala | World

India-Bangladesh Tensions: बांग्लादेश में भड़की हिंसा से भारत में क्यों चिंता? Amar Ujala | World

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: तन्मय बरनवाल Updated Tue, 23 Dec 2025 05:45 PM IST
India-Bangladesh Tensions: Why is India worried about the violence in Bangladesh? Amar Ujala | World
बांग्लादेश में हिंसा जारी है। ढाका से लेकर चटगांव तक भीड़ के प्रदर्शन और उससे जुड़ी हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं। 12 दिसंबर को इंकलाब मंच के छात्र नेता उस्मान हादी को गोली मार दी गई थी। इसके बाद 18 दिसंबर को हादी का सिंगापुर में निधन हो गया और तब से लेकर अब तक बांग्लादेश में लगातार माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। इसके ठीक बाद चटगांव में एक हिंदू शख्स की लिंचिंग की घटना ने पूरी दुनिया को चौंका दिया।अब बांग्लादेश के नए राजनीतिक दल नेशनल सिटीजन पार्टी (एनसीपी) के एक नेता पर भी हमला हुआ है। सोमवार को एनसीपी के मोहम्मद मुतालिब सिकदर को खुलना में गोली मार दी गई। इस हमले में सिकदर के सिर पर चोट आई है। बताया गया है कि उसे गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।माना जा रहा है कि हादी की हत्या की घटना के बाद बांग्लादेश में जो हिंसा भड़की थी, अब सिकदर पर हमले की घटना से वह स्थिति और बिगड़ सकती है। ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर बांग्लादेश में उस्मान हादी की मौत के बाद हालात कैसे बिगड़े हैं? हादी मामलें में अब तक क्या जानकारी सामने आई है?  बांग्लादेश के छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत 18 दिसंबर को हुई थी, हादी ने ढाका में गोली मारे जाने के छह दिन बाद इलाज के दौरान सिंगापुर में उन्होंने दम तोड़ दिया था। हादी इंकलाब मंच के संयोजक थे और पिछले साल जुलाई में शेख हसीना शासन के खिलाफ विद्रोह से जुड़े एक प्रमुख व्यक्ति थे। उन्हें 12 दिसंबर को ढाका के बिजोयनगर क्षेत्र में गोली मारी गई थी। बताया जाता है कि वह अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर रहे थे। इसी दौरान ई-रिक्शा से जाते वक्त उन्हें मोटरसाइकिल पर सवार नकाबपोश हमलावरों ने सिर में गोली मार दी थी। गोली लगने के बाद उन्हें पहले ढाका के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, हालत बिगड़ने के बाद सिंगापुर ले जाया गया।अधिकारियों ने फैसल करीम मसूद को इस हत्या का मुख्य संदिग्ध बताया है, जो अपदस्थ आवामी लीग की छात्र इकाई (स्टूडेंट लीग) का एक पूर्व नेता है। इस बीच बांग्लादेश की कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में पुलिस और जांच एजेंसियों के सूत्रों के हवाले से दावा किया गया कि हादी के हमलावर सीमा पार करके भारत भाग गए थे। ऐसी खबरें सामने आने के बाद हादी के समर्थकों में गुस्सा भड़क गया। देखते ही देखते बांग्लादेश में हादी के समर्थन में प्रदर्शन और हिंसा भड़क उठी। कई प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान बांग्लादेश में स्थित भारतीय मिशनों को निशाना बनाया और पत्थरबाजी की। उस्मान हादी की हत्या के मामले में शुरुआती जांच में आरोपियों के भारत भागने की झूठी रिपोर्ट्स चलीं, जिससे पूरे देश में भारत विरोधी प्रदर्शन हुए। हालांकि, बाद में पुलिस ने कहा कि ऐसा कोई इनपुट नहीं है कि घटना को अंजाम देने वाले बांग्लादेश से बाहर भाग चले गए हो।अधिकारियों ने मसूद के लिए देशव्यापी लुकआउट नोटिस और यात्रा प्रतिबंध जारी किया है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए जानकारी देने वाले को 50 लाख टका इनाम देने की पेशकश भी की है। फिलहाल मसूद के ठिकाने के बारे में कोई खास जानकारी अब तक पुलिस को नहीं मिली है। अधिकारी यह तक पुष्टि नहीं कर पाए हैं कि वह देश छोड़कर भागा है या बांग्लादेश में ही छिपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Bangladesh Violence: हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की लिचिंग पर बड़ा खुलासा

23 Dec 2025

Aravalli Controversy: अरावली मामले पर गहलोत और भुपेन्द्र यादव आमने- सामने, एक दूसरे पर साधा निशाना!

23 Dec 2025

Arunachal Pradesh Civic Polls: महाराष्ट्र के बाद अरुणाचल प्रदेश में भी बीजेपी की बंपर जीत, गदगद हुए पीएम मोदी

22 Dec 2025

Bangladesh Unrest: बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या पर क्या बोले BJP सांसद राजीव प्रताप रूडी?

22 Dec 2025

Ramdev Amar Ujala Samwad: पहले योग फिर कुश्ती,रामदेव के वायरल वीडियो का पूरा सच

22 Dec 2025
विज्ञापन

Maharashtra Local Body Election Results: शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत का महायुति (एमवीए) पर बड़ा हमला

22 Dec 2025

AIR India: अचानक दिल्ली लौटा विमान, कैसे टला बड़ा हादसा | Amar Ujala | Air India Flight

22 Dec 2025
विज्ञापन

Nitish Kumar Hijab Controversy: हिजाब विवाद पर ये क्या बोल गए मांझी! Jitan Ram Manjhi on Hijab

22 Dec 2025

Jitan Ram Manjhi Video: NDA से राज्यसभा सीट के लिए बागी होंगे मांझी? फिर आया वीडियो

22 Dec 2025

Nitish Hijab Row: Tej Pratap Yadav ने Nitish के Hijab Vivad पर कही बडी बात | Dr. Nusrat | Bihar News

22 Dec 2025

Bangladesh Violence: युनूस को शेख हसीना की भारत से चेतावनी! उसमान हादी पर बड़ा एलान

22 Dec 2025

Bangladesh Violence: हिंसा के बीच भारतीयों में उबाल, भारत के कई हिस्सों में प्रोटेस्ट | Usman Hadi

22 Dec 2025

Aravalli Controversy: राजस्थान में अरावली पर सियासी घमासान हुआ तेज, भड़के अशोक गहलोत!

22 Dec 2025

Weather Forecast 22 December 2025: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

22 Dec 2025

Railway Fare Hike: भारतीय रेलवे ने बढ़ाया किराया, ट्रेन में सफर करना होगा महंगा भड़के रेल यात्री

22 Dec 2025

Maharashtra Local Body Election Results: महायुति की आंधी में उड़ गई महाविकास अघाड़ी, हुई बड़ी हार

22 Dec 2025

Mohan Bhagwat ON BJP : संघ- भाजपा के रिश्ते पर RSS प्रमुख मोहन भागवत ने आखिर क्यों दी ये चेतावनी?

22 Dec 2025

Chhattisgarh News: आत्मसमर्पित नक्सली सीख रहे हुनर, अब ऐसे बदल रही नक्सलियों की जिंदगी

22 Dec 2025

VB G Ram G Bill: VB-G RAM G को लाने पर शिवराज सिंह चौहान ने किया चौंकाने वाला खुलासा!

22 Dec 2025

Aravalli Hills Controversy Explained: क्या खतरे में हैं अरावली पर्वत श्रृंखलाएं, क्यों मचा है बवाल?

21 Dec 2025

Bangladesh Violence: Osman Hadi के जनाजे में फूट-फूटकर रोए लोग | Mob Lynching | India-Bangladesh

21 Dec 2025

Delhi Pollution: दिल्ली में गंभीर हुए हालात, लोग बेहाल! जानें AQI? | Top News | AQI

21 Dec 2025

Jammu Breaking: जम्मू में पलटी स्कूली बस, मचा कोहराम! | Amar Ujala

21 Dec 2025

Aravalli Hills Controversy: अरावली हिल्स विवाद की पूरी कहानी। SC Order on Aravalli | Save Aravalli

20 Dec 2025

Jitan Ram Manjhi Viral Video: 'DM से कहकर चुनाव जितवाया' वाले मांझी के बयान पर RJD की EC से बड़ी मांग

20 Dec 2025

Bangladesh Violence: बांग्लादेश हिंसा पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी, जिसपर भड़क गए गौरव वल्लभ

20 Dec 2025

Bangladesh Violence: हादी के जनाजे में युनूस का भीड़ के बीच शेख हसीना को लेकर बड़ा एलान

20 Dec 2025

Sonia Gandhi on VB-G RAM G: 'मनरेगा पर बुलडोजर चला दिया', मोदी सरकार पर खूब भड़कीं सोनिया गांधी

20 Dec 2025

Assam Train Accident: लोको पायलट क्यों नहीं बचा पाया 7 हाथियों की जान?

20 Dec 2025

UP Weather Update: IMD ने जारी किया यूपी के 40 जिलों में कड़ाके की सर्दी का Alert! UP Forecast News

20 Dec 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed