Hindi News
›
Video
›
India News
›
Jantar Mantar Student Protest: Did Jaish-e-Mohammed Hatch the Plot?
{"_id":"6a6edd64b7173e4d9b0dbd77","slug":"jantar-mantar-student-protest-did-jaish-e-mohammed-hatch-the-plot-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन: क्या जैश-ए-मोहम्मद ने रची थी साजिश?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन: क्या जैश-ए-मोहम्मद ने रची थी साजिश?
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: लोकेंद्र त्यागी Updated Sun, 02 Aug 2026 11:32 AM IST
Link Copied
जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर जांच एजेंसियां विदेशी फंडिंग, वित्तीय लेन-देन और सोशल मीडिया कैंपेन की जांच कर रही हैं। पांच से ज्यादा कंपनियां जांच के दायरे में हैं, जिनमें डिजिटल मार्केटिंग और इंफ्लूएंसर से जुड़ी कंपनियां भी शामिल हैं। मुंबई, बेंगलुरु, गुरुग्राम और दिल्ली में कई ठिकानों पर छापेमारी कर दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस जब्त किए गए हैं। जांच में संदिग्ध वित्तीय लेन-देन, एआई एडिटेड वीडियो और भ्रामक पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री और मंत्रियों की छवि खराब करने की कोशिश के संकेत मिले हैं। करीब 2,000 संदिग्ध सोशल मीडिया अकाउंट की पहचान हुई है, जिनमें लगभग 700 भारत में संचालित बताए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक कई इंफ्लूएंसर्स को प्रति पोस्ट 40 हजार से 80 हजार रुपये तक भुगतान किए जाने की भी जांच हो रही है। कुछ पूर्व पत्रकार और यूट्यूबर भी जांच एजेंसियों के रडार पर हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने गिरफ्तार जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध आतंकी हामिम मंडल से पूछताछ के आधार पर दावा किया है कि उसने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस की वर्दी पहनकर हिंसा और तोड़फोड़ की साजिश रची थी। जांच एजेंसियां इस पूरे मामले में सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।