Hindi News
›
Video
›
India News
›
Kejriwal raises two major questions regarding E20 fuel for vehicles manufactured before 2023; seeks response f
{"_id":"6a4e18cd0683cee4940f77ea","slug":"kejriwal-raises-two-major-questions-regarding-e20-fuel-for-vehicles-manufactured-before-2023-seeks-response-f-2026-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"2023 से पहले बने वाहनों में E20 Fuel पर केजरीवाल के दो बड़े सवाल, कंपनियों से मांगा जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
2023 से पहले बने वाहनों में E20 Fuel पर केजरीवाल के दो बड़े सवाल, कंपनियों से मांगा जवाब
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: लोकेंद्र त्यागी Updated Wed, 08 Jul 2026 03:00 PM IST
Link Copied
दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने 29 ऑटोमोबाइल कंपनियों को पत्र लिखकर E-20 ईंधन को लेकर जवाब मांगा है। उन्होंने बताया कि मारुति, टोयोटा और हीरो को अलग से पत्र भेजा गया है, क्योंकि इन कंपनियों ने सरकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि E-20 ईंधन से पुराने वाहनों को कोई दिक्कत नहीं होगी। जबकि इन कंपनियों की ओनर मैनुअल में पुराने वाहनों के लिए E-10 से अधिक इथेनॉल मिश्रित ईंधन के इस्तेमाल से बचने की सलाह दी गई है।
केजरीवाल ने कंपनियों से पूछा है कि क्या 2023 से पहले बने उनके वाहनों में E-20 ईंधन का सुरक्षित इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि यदि E-20 के इस्तेमाल से माइलेज में 5 प्रतिशत से अधिक की कमी आती है या वाहन के किसी पुर्जे को नुकसान होता है, तो क्या संबंधित कंपनी उपभोक्ताओं को मुआवजा देगी। उन्होंने कंपनियों से इस पर स्पष्ट जवाब देने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।