फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Champat Rai should be arrested; PM must apologise to nation: Congress on Ram Temple row

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: कांग्रेस ने की चंपत राय की गिरफ्तारी की मांग; PM की चुप्पी और ट्रस्ट को लेकर क्या कहा?

Wed, 08 Jul 2026 04:20 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 08 Jul 2026 04:20 PM IST
सार

राम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले पर कांग्रेस ने ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय की गिरफ्तारी की मांग की है। पार्टी ने ट्रस्ट को भंग कर सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच कराने की भी मांग उठाई है। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
Champat Rai should be arrested; PM must apologise to nation: Congress on Ram Temple row
जयराम रमेश, कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई

विस्तार

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे में कथित हेराफेरी को लेकर विवाद जारी है। इस बीच बुधवार को कांग्रेस ने राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पार्टी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्रस्ट के सदस्यों के चयन में अपनी 'गलती' के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। 
विज्ञापन

 
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने क्या कहा?
  • कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि जब राम मंदिर का श्रेय लेने की बात आती है, तब प्रधानमंत्री सबसे आगे रहते हैं। अब चढ़ावे की कथित चोरी की जिम्मेदारी लेने से वह क्यों बच रहे हैं। 
  • विज्ञापन
  • जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि कांग्रेस की मांग है कि ट्रस्ट को भंग किया जाए, असली दोषियों को गिरफ्तार किया जाए, पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराई जाए, नया ट्रस्ट बनाया जाए और प्रधानमंत्री देश से माफी मांगें। मोदी जी, अपनी चुप्पी तोड़िए। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

यहां एक प्रेस वार्ता में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद शक्ति सिंह गोहिल ने भी पूरे मामले की जांच सप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराने की मांग दोहराई।

पूर्व सांसद शक्ति सिंह गोहिल ने क्या मांग की?
  • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को तुरंत भंग कर उसकी जगह नया ट्रस्ट बनाया जाना चाहिए।
  • उन्होंने कहा कि नए ट्रस्ट के सदस्यों का फैसला शंकराचार्यों, सुप्रीम कोर्ट के एक सेवानिवृत्त जज, निर्मोही अखाड़ा के प्रतिनिधियों और विभिन्न संतों तथा महात्माओं की सहमति से होना चाहिए।
  • गोहिल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि उन्होंने संतों और महात्माओं की जगह चंपत राय जैसे लोगों को ट्रस्ट में शामिल किया। 
  • उन्होंने दावा किया, चढ़ावे की कथित चोरी का मामला सामने आने से पहले राम मंदिर में हर दिन 16 से 18 लाख रुपये का दान आता था। लेकिन मामला सामने आने के बाद यह राशि बढ़कर 24 से 26 लाख रुपये प्रतिदिन हो गई।
  • उन्होंने कहा कि इससे यह शक पैदा होता है कि पहले हर दिन करीब 10 लाख रुपये का गबन किया जा रहा था। 
  • कांग्रेस नेता ने दावा किया कि देशभर के करोड़ों लोगों ने भगवान राम के मंदिर निर्माण के लिए श्रद्धा से दान दिया। लेकिन ट्रस्ट ने इस धन का सही हिसाब जनता के सामने नहीं रखा।
  • उन्होंने कहा कि राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। इसलिए इससे जुड़ी किसी भी कथित वित्तीय हेराफेरी को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
  • गोहिल ने कहा कि सनातन परंपरा में शंकराचार्यों की राय का खास महत्व होता है।
  • उन्होंने बताया कि शंकराचार्यों ने मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ मुहूर्त को लेकर आपत्ति जताई थी। लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनावी लाभ के लिए उनकी सलाह को नजरअंदाज कर दिया।
  • उन्होंने आरोप लगाया, भारतीय जनता पार्टी लगातार भगवान राम के नाम पर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश करती रही है। 

ये भी पढ़ें: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी: 'नहीं दिखाई गई इस्तीफे की कॉपी', अब चंपत राय के रिजाइन को लेकर नया विवाद; उठे सवाल

मंदिर ट्रस्ट ने स्वीकार किया चंपत राय का इस्तीफा 
कांग्रेस ने यह हमला उस समय किया, जब मंदिर ट्रस्ट ने सोमवार को चढ़ावे की कथित चोरी के विवाद के बीच चंपत राय के महासचिव पद और ट्रस्ट सदस्य अनिल मिश्रा के इस्तीफे स्वीकार किए। ट्रस्टी कृष्ण मोहन को अंतरिम महासचिव बनाया गया है।

श्रद्धालुओं का भरोसा फिर से कायम करने और चढ़ावे की व्यवस्था में सुधार का वादा करते हुए ट्रस्ट ने यह भी घोषणा की कि मंदिर ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के चयन के लिए तीन सदस्यीय खोज समिति बनाई जाएगी। कांग्रेस ने कहा कि चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे स्वीकार करके ट्रस्ट ने यह मान लिया है कि चढ़ावे की कथित चोरी से जुड़ी खबरें सही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed