Hindi News
›
Video
›
India News
›
Manmohan Singh Passes Away: Manmohan Singh has received many big honors in the country and abroad
{"_id":"676dc31d5636f329d6026934","slug":"manmohan-singh-passes-away-manmohan-singh-has-received-many-big-honors-in-the-country-and-abroad-2024-12-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Manmohan Singh Passes Away: मनमोहन सिंह को देश-विदेश के कई बड़े सम्मान मिल चुके हैं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manmohan Singh Passes Away: मनमोहन सिंह को देश-विदेश के कई बड़े सम्मान मिल चुके हैं
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सत्यम दुबे Updated Fri, 27 Dec 2024 02:30 AM IST
भारत के प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह का गुरुवार को 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्हें शाम को ही तबीयत खराब होने के बाद दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। अपने समय के जाने-माने अर्थशास्त्री रहे मनमोहन सिंह के निधन की खबरें आने के बाद से ही देशवासियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्हें 1992 में प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था में सुधार का जनक माना जाता है। हालांकि, उनकी उपलब्धियां सिर्फ उनके राजनीतिक जीवन से नहीं जुड़ी है, बल्कि नौकरशाही में रहने के दौरान ही उन्हें 1987 में देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका था। इतना ही नहीं उन्हें देश-विदेश के कई बड़े सम्मान दिए जा चुके हैं। एक समय ऐसा भी था, जब मनमोहन सिंह को भारत रत्न देने की चर्चा जोरों पर थी। हालांकि, इसकी संभावनाएं सिर्फ चर्चाओं तक ही सीमित होकर रह गईं। इस बीच 2023 में प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने अपनी किताब प्रणब माई फादर, अ डॉटर रिमेंबर में इससे जुड़ा एक बड़ा दावा किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।