फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra several killed after a car collided with a container truck near Bambhori Bridge in Jalgaon

महाराष्ट्र: जलगांव में कंटेनर ट्रक से टकराई कार, तीन चचेरे भाइयों की मौत; परिजन ने क्या बताया; कैसे हुआ हादसा?

Mon, 19 Oct 2026 06:50 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जलगांव (महाराष्ट्र)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जलगांव (महाराष्ट्र) Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 19 Oct 2026 06:50 AM IST
सार

महाराष्ट्र के जलगांव में कंटेनर ट्रक से टकराने के बाद कार सवार तीन चचेरे भाइयों की मौत हो गई। तीनों एक दोस्त को छोड़कर लौट रहे थे। आखिर रास्ते में हादसा कैसे हुआ कि तीनों की जान चली गई? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
Maharashtra several killed after a car collided with a container truck near Bambhori Bridge in Jalgaon
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के जलगांव में बंभोरी पुल के पास एक कार कंटेनर ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद तीनों को जलगांव के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। वहां के दृश्य सामने आए हैं।
विज्ञापन


जलगांव सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कैजुअल्टी मेडिकल अधिकारी डॉ. निरंजन देशमुख ने बताया, कार चला रहे तीन लोग एक कंटेनर से टकरा गए थे। इसके बाद तीनों को जल्द से जल्द जलगांव के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जीएमसीएच) लाया गया। तीनों की जांच करने पर पता चला कि उनकी मौत हो चुकी है। तीनों के शव फिलहाल अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में रखे गए हैं। उनका पोस्टमार्टम होने के बाद जांच शुरू होगी।
विज्ञापन


मृतकों के भाई ने क्या कहा?
तीनों मृतकों के भाई सुशील चौधरी ने बताया, तीनों चचेरे भाई अपने एक दोस्त को छोड़ने के लिए जलगांव आए थे। वापस लौटते समय उनकी कार की एक ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: धड़ल्ले से बिक रही एंटीबायोटिक: 57% तक बैक्टीरिया पर बेअसर; क्या अब दवाओं से उपचार होगा मुश्किल?


जलगांव के जिला परिषद सदस्य ने क्या बताया?
जलगांव जिला परिषद सदस्य प्रतापराव गुलाबराव पाटिल ने बताया, आज धारंगांव तालुका के बंभोरी के पास एक हादसा हुआ। इसमें तीन युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान पंकज चौधरी, हरीश चौधरी और रवि चौधरी के रूप में हुई है। तीनों जलगांव से अपने घर झुरखेड़ा लौट रहे थे। इसी दौरान बंभोरी के पास हादसा हुआ। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी सटीक जानकारी अभी नहीं मिली है। मामले से जुड़ी और जानकारी जुटाई जा रही है।
 
उन्होंने बताया कि तीनों अपने-अपने परिवारों में कमाने वाले मुख्य सदस्य थे। बताया जा रहा है कि मृतकों की उम्र 28 से 32 साल के बीच थी। हादसे में शामिल वाहनों और दुर्घटना की परिस्थितियों के बारे में अभी और जानकारी मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed