Hindi News
›
Video
›
India News
›
Meenakshi Natarajan's Nomination Cancelled: Natarajan's nomination cancelled; Congress lays siege to EC office
{"_id":"6a287f55a2058d7f9409cd0b","slug":"meenakshi-natarajan-s-nomination-cancelled-natarajan-s-nomination-cancelled-congress-lays-siege-to-ec-office-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meenakshi Natarajan Nomination Cancelled: नटराजन का नामांकन रद्द,कांग्रेस ने किया EC दफ्तर का घेराव!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Meenakshi Natarajan Nomination Cancelled: नटराजन का नामांकन रद्द,कांग्रेस ने किया EC दफ्तर का घेराव!
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: Bhaskar Tiwari Updated Wed, 10 Jun 2026 04:30 AM IST
Link Copied
मध्य प्रदेश से कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद सियासी पारा हाई हो गया है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश से कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश, के.सी. वेणुगोपाल, भूपेश बघेल, सचिन पायलट और अन्य नेता भारत निर्वाचन आयोग के दफ़्तर पहुँचे कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, "हमारे उम्मीदवार का निर्वाचन बिना किसी आधार पर रद्द किया गया है। लोकतंत्र में यदि हम निर्वाचन आयोग के पास नहीं आएंगे तो कहां जाएंगे?" 'क्या पार्टी न्यायालय का रुख करेगी?' सवाल पर उन्होंने आगे कहा, "कल चुनाव आयोग क्या कहता है इस आधार पर हम निर्णय लेंगे लेकिन ये लोकतंत्र की सरासर हत्या है और ये जानबूझकर किया जा रहा है। चुनाव आयोग को मध्यस्थता करनी चाहिए और उन्हें ऐसा करना पड़ेगा।"
कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने मध्य प्रदेश कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने पर कहा, "निर्वाचन आयोग की विश्वसनीयता तार-तार हो गई है क्योंकि 5:30 बजे हमें RO ने समय दिया लेकिन यहां 5:30 बजे चुनाव आयोग का कार्यालय बंद हो जाता है। अगर हम RO के निर्णय से संतुष्ट नहीं है तो उसके खिलाफ हम आवेदन कहां देंगे, चुनाव आयोग में देंगे लेकिन यह 5:30 बजे बंद हो जाता है। हम मिलना चाहते हैं लेकिन हमें कोई मिला नहीं। हमें आवेदन देने के लिए धरने पर बैठना पड़ा, उसके बाद हमारा आवेदन लिया गया। कानूनी सलाह लेकर हम आगे बढ़ेंगे।"
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, 'यह लोकतंत्र का बुनियादी मामला है। हम तब तक यहीं बैठे रहेंगे जब तक वे हमें अंदर जाने की इजाज़त नहीं देते। हम बहुत ज़िम्मेदार लोग हैं। पूर्व मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री और सांसद यहां मौजूद हैं।'मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज करना लोकतांत्रिक प्रक्रिया को नुकसान पहुंचाने की सुनियोजित कोशिश है। वेणुगोपाल ने कहा कि नामांकन पत्र में किसी तरह की त्रुटि या जानकारी छिपाने का आरोप पूरी तरह निराधार है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा को जब यह एहसास हुआ कि कांग्रेस विधायकों को प्रभावित करने की उसकी कोशिशें सफल नहीं होंगी, तब उसने यह कदम उठाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।