Hindi News
›
Video
›
India News
›
Monsoon becomes active again in UP; alert issued for heavy rain in several districts.
{"_id":"6a6ee3484e260a0cea07190d","slug":"monsoon-becomes-active-again-in-up-alert-issued-for-heavy-rain-in-several-districts-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: लोकेंद्र त्यागी Updated Sun, 02 Aug 2026 11:57 AM IST
Link Copied
उत्तर प्रदेश में इस बार मानसून सामान्य से कमजोर रहा है। 1 जून से 31 जुलाई तक प्रदेश में सामान्य से 27 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई। हालांकि जुलाई में बारिश बढ़ने से यह कमी घटकर 17 प्रतिशत रह गई। जुलाई में 217.7 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य वर्षा 261.7 मिमी होती है।
मौसम विभाग के अनुसार, 2 अगस्त से मानसून फिर सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी से नमी बढ़ने के कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। पश्चिमी यूपी में कई जगह और पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। अगस्त में पूर्वी और दक्षिणी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में सामान्य या उससे अधिक बारिश हो सकती है, हालांकि पूरे महीने की औसत वर्षा सामान्य से कम रहने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।