Hindi News
›
Video
›
India News
›
Nagrasu Gurudwara Dispute: Why did tensions escalate, and what are the Nihangs' demands?
{"_id":"6a3900fd315ac099a10b68c4","slug":"nagrasu-gurudwara-dispute-why-did-tensions-escalate-and-what-are-the-nihangs-demands-2026-06-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"नगरासू गुरुद्वारा विवाद: आखिर क्यों बढ़ा तनाव, क्या हैं निहंगों की मांगें?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नगरासू गुरुद्वारा विवाद: आखिर क्यों बढ़ा तनाव, क्या हैं निहंगों की मांगें?
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: लोकेंद्र त्यागी Updated Mon, 22 Jun 2026 03:01 PM IST
Link Copied
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के नगरासू स्थित गुरुद्वारे में पिछले तीन दिनों से तनाव की स्थिति बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, सात निहंग सिख श्रद्धालुओं के रूप में यहां पहुंचे और शुरुआत में सामान्य तरीके से धार्मिक गतिविधियों में शामिल रहे। लेकिन बाद में वे गुरुद्वारे की छत पर चढ़ गए और नीचे आने से इनकार कर दिया। स्थिति को देखते हुए पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है।
विवाद की वजह को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए हैं। एक पक्ष के अनुसार, गुरुद्वारे में अतिरिक्त लोगों को ठहराने को लेकर मतभेद हुआ, जबकि दूसरी ओर कुछ लोग इसे कर्णप्रयाग में हुए पुराने विवाद और गिरफ्तार सिख श्रद्धालुओं की रिहाई की मांग से जोड़ रहे हैं। गुरुद्वारा प्रबंधन ने तोड़फोड़ और अनुचित गतिविधियों के आरोप लगाए हैं, वहीं प्रशासन बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिश कर रहा है। अधिकारियों के अनुसार, बातचीत के बाद कुछ निहंग नीचे आ चुके हैं, जबकि बाकी लोगों को भी शांतिपूर्ण तरीके से नीचे लाने के प्रयास जारी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।