Hindi News
›
Video
›
India News
›
NEET Paper Leak Case: Rahul Gandhi lashed out at Dharmendra Pradhan, saying, "The Ministry of Education has be
{"_id":"6a0a3b31c40c4fe107064923","slug":"neet-paper-leak-case-rahul-gandhi-lashed-out-at-dharmendra-pradhan-saying-the-ministry-of-education-has-be-2026-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"NEET Paper Leak Case : धर्मेंद्र प्रधान पर भड़के राहुल गांधी बोले,'आपदाओं का विभाग बन गया है शिक्षा मंत्रालय!'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
NEET Paper Leak Case : धर्मेंद्र प्रधान पर भड़के राहुल गांधी बोले,'आपदाओं का विभाग बन गया है शिक्षा मंत्रालय!'
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: Bhaskar Tiwari Updated Mon, 18 May 2026 03:33 AM IST
Link Copied
देश के लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़ी NEET UG 2026 परीक्षा एक बार फिर विवादों में घिर गई है। जिस आशंका ने छात्रों और अभिभावकों की चिंता बढ़ा रखी थी, वही सच साबित हो गया... NEET पेपर लीक का मामला सामने आया है। इस हाई-प्रोफाइल केस में अब तक नौ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जैसे-जैसे इस पूरे नेटवर्क की परतें खोल रही है, वैसे-वैसे कई हैरान करने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। शुरुआती जांच से संकेत मिले हैं कि परीक्षा प्रणाली में सेंध बाहर से नहीं लगाई गई, बल्कि सिस्टम से जुड़े कुछ लोगों ने ही अंदरूनी मदद देकर पूरे खेल को अंजाम तक पहुंचाया। इससे परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.
भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने बताया, "राहुल गांधी अब बच्चों के कंधे पर राजनीति करना चाहते हैं। उन्हें पता होना चाहिए कि NEET पेपर लीक के मामले में सरकार कार्रवाई कर रही है। भविष्य में ऐसा न हो देश के शिक्षा मंत्री इसपर काम कर रहे हैं।"
भाजपा नेता आर.पी. सिंह ने कहा, "राहुल गांधी अशोक गहलोत को भूल जाते हैं जिनके 5 साल के कार्यकाल में 10 बार पेपर लीक हुए थे। लेकिन राहुल गांधी ने एक शब्द नहीं कहा। राहुल गांधी आपदा में अवसर ढूंढ रहे हैं और राजनीति कर रहे हैं। उनके पास कोई अच्छा सुझाव हो तो सरकार को दें।राहुल ने X पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, 'पहले NEET पेपर लीक, जिससे 22 लाख छात्र प्रभावित हुए. फिर CBSE के 12वीं के छात्रों को एक खराब OSM सिस्टम के कारण उम्मीद से कम नंबर मिले, जिससे कई छात्रों को कॉलेज में दाखिला नहीं मिलेगा. अब CBSE 9वीं के लाखों छात्रों से अचनाक 1 जुलाई से एक नई भाषा सीखने को कह रहा है, जबकि न तो कोई शिक्षक हैं और न ही किताबें.'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।