Hindi News
›
Video
›
India News
›
Nishikant Dubey raise questions over Sonia Gandhi treatment at Sir Ganga Ram Hospital?
{"_id":"69c51448a11083e6d30374c8","slug":"nishikant-dubey-raise-questions-over-sonia-gandhi-treatment-at-sir-ganga-ram-hospital-2026-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनिया गांधी के सर गंगाराम अस्पताल में इलाज कराने पर निशिकांत दुबे ने क्यों उठाए सवाल? राहुल पर भी बोला हमला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सोनिया गांधी के सर गंगाराम अस्पताल में इलाज कराने पर निशिकांत दुबे ने क्यों उठाए सवाल? राहुल पर भी बोला हमला
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: Suresh Kumar Shah Updated Thu, 26 Mar 2026 04:41 PM IST
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी की तबीयत इन दिनों खराब है। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। तबियत बिगड़ने पर मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी देखरेख कर रही है।
इस बीच, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सोनिया गांधी का नाम लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तीखा हमला किया है। उन्होंने राहुल गांधी से पूछा है कि वह सोनिया गांधी का एम्स जैसे सरकारी अस्पताल में इलाज क्यों नहीं करा रहे जहां आरक्षण लागू है?
झारखंड के गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने अपने ट्वीट में लिखा, "राहुल गांधी जी सोनिया गांधी जी का ईलाज जिस अस्पताल गंगाराम में हो रहा है वह प्राइवेट अस्पताल है, वहां आरक्षण लागू नहीं है। यदि एम्स में इलाज कराते तो वहां आपको 60 प्रतिशत आरक्षण के डॉक्टर मिलते, क्या आपका भरोसा सरकारी अस्पताल में नहीं है? उनका इलाज भी डॉक्टर अरुप बासु कर रहे हैं जो आरक्षित वर्ग के डॉक्टर नहीं हैं। सोनिया जी के स्वस्थ होने की कामना हम सभी करते हैं, लेकिन आपने कांग्रेस की क्या हालत बनाई है। जार्ज सोरोस के कहने पर आप समाज को बांटकर देश क्यों तोड़ना चाहते हैं?"
बता दें कि, तबियत बिगड़ने पर मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे सोनिया गांधी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी देखरेख कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।