Hindi News
›
Video
›
India News
›
Noida Labour Protest for Salary Hike: Why Did Workers Anger Erupt in Noida?
{"_id":"69dce63ac716ad294901b4e8","slug":"noida-labour-protest-for-salary-hike-why-did-workers-anger-erupt-in-noida-2026-04-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Noida Labour Protest Salary Hike: नोएडा में क्यों भड़का कर्मचारियों का गुस्सा? बवाल-आगजनी की पूरी कहानी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Noida Labour Protest Salary Hike: नोएडा में क्यों भड़का कर्मचारियों का गुस्सा? बवाल-आगजनी की पूरी कहानी
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: Suresh Kumar Shah Updated Mon, 13 Apr 2026 06:18 PM IST
Noida Labour Protest Salary Hike: वेतन वृद्धि और बेहतर कामकाजी परिस्थितियों की मांग को लेकर नोएडा में प्राइवेट कंपनी के कर्मचारियों का आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है। सोमवार सुबह, पिछले तीन दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का गुस्सा फूट गया। प्रदर्शन ने तब हिंसक रूप ले लिया जब कर्मचारियों ने सड़कों पर उतरकर पत्थरबाजी शुरू कर दी। साथ ही पुलिस की गाड़ियों के साथ ही कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। कंपनी में भी तोड़फोड़ की गई। इस दौरान पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। वहीं, हिंसक प्रदर्शन से गौतमबुद्धनगर जिले के कई इलाकों में जाम की स्थिति पैदा हो गई है। ट्रैफिक जाम के कारण दफ्तर जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा।
कर्मचारियों का मुख्य विरोध कंपनी प्रबंधन की कथित मनमानी, वेतन भुगतान में देरी और अन्य अनियमितताओं के खिलाफ है। उधर, नोएडा की मदरसन कंपनी के बाहर जारी प्रदर्शन में शामिल कर्मियों ने बताया कि वे लंबे समय से वेतन बढ़ाने और काम के माहौल में सुधार की मांग कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।