Hindi News
›
Video
›
India News
›
Petrol-Diesel Price Hike: Congress Raises Questions Over Price Rise; BJP Delivers a Sharp Reply
{"_id":"6a070562900aa23fc10f248f","slug":"petrol-diesel-price-hike-congress-raises-questions-over-price-rise-bjp-delivers-a-sharp-reply-2026-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Petrol Diesel Prices Hike: पेट्रोल-डीजल की बढ़ोतरी पर कांग्रेस ने उठाए सवाल तो बीजेपी ने दिया करारा जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Petrol Diesel Prices Hike: पेट्रोल-डीजल की बढ़ोतरी पर कांग्रेस ने उठाए सवाल तो बीजेपी ने दिया करारा जवाब
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: Suresh Kumar Shah Updated Fri, 15 May 2026 05:07 PM IST
Link Copied
Petrol Diesel Prices Hike: देश में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के दाम बढ़ाने के केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने मोर्चा खोल दिया है। भारत में तेल-गैस की कीमतों में इजाफा होने के बाद विपक्ष सरकार को जमकर कोस रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने सरकार के फैसले का बचाव किया है।
भाजपा नेताओं ने भारत और अन्य देशों में तेल कीमतों में बढ़ोतरी की तुलना की। साथ ही, दावा किया कि बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों में भारत वह देश रहा है, जहां आम नागरिकों पर सबसे कम बोझ पड़ा। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को हर चीज का राजनीतिकरण करने पर शर्म आनी चाहिए।
बता दें कि, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस ने कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन रुपये की बढ़ोतरी करके जनता पर करारा प्रहार किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।