Hindi News
›
Video
›
India News
›
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: PM Modi released the 22nd installment of Kisan Samman Nidhi.
{"_id":"69b41060e5c54b8b3d0ae20e","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-yojana-pm-modi-released-the-22nd-installment-of-kisan-samman-nidhi-2026-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Samman Nidhi Yojna: पीएम मोदी ने जारी की किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Kisan Samman Nidhi Yojna: पीएम मोदी ने जारी की किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त
वीडियो डेस्क,अमर उजाला Published by: Sahil Suyal Updated Fri, 13 Mar 2026 06:56 PM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 22वीं किस्त जारी करते हुए देशभर के करोड़ों किसानों को बड़ी राहत दी है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है और पीएम-किसान योजना इसका एक बड़ा उदाहरण है। प्रधानमंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत किसानों के बैंक खातों में सीधे पैसा भेजा जाता है, जिससे बिचौलियों की भूमिका खत्म हो गई है और किसानों को पूरी पारदर्शिता के साथ लाभ मिल रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम-किसान योजना की 22वीं किस्त देश के करोड़ों किसानों के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जैसे ही यह राशि जारी की गई, लाभार्थियों के पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर इसका मैसेज भी पहुंचने लगा है। प्रधानमंत्री ने मंच से कहा कि किसानों के मोबाइल पर किस्त जारी होने का संदेश पहुंच चुका है और इससे किसानों को तुरंत जानकारी मिल रही है कि उनके खाते में पैसा आ गया है।उन्होंने इस योजना को बेहद सफल और प्रभावी बताते हुए कहा कि आज तकनीक की मदद से सरकार एक क्लिक में करोड़ों किसानों तक आर्थिक सहायता पहुंचाने में सक्षम हुई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया के कई बड़े नेता और विशेषज्ञ भी इस योजना की सफलता को देखकर हैरान होते हैं, क्योंकि इतनी बड़ी संख्या में किसानों तक सीधे लाभ पहुंचाना किसी भी देश के लिए बड़ी चुनौती होती है।प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि इस बार पीएम-किसान योजना की 22वीं किस्त के तहत देश के 9 करोड़ 32 लाख 25 हजार 913 किसानों के बैंक खातों में राशि भेजी गई है। यह पैसा सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया गया है, जिससे उन्हें खेती से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।