आम आदमी पार्टी (आप) को शुक्रवार जोर का सियासी झटका लगा है। सांसद राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक एक साथ आप से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने का एलान किया है। इस मौके पर राघव चड्ढा ने दावा किया कि किया कि उनके साथ सात सांसद भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इससे राज्य सभा में पूरी आप का भाजपा में विलय हो गया है। इसके बाद भाजपा के डीडीयू मार्ग स्थित राष्ट्रीय कार्यालय पहुंचे आप सांसदों का राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आप सांसदों का स्वागत किया। उधर, आप सांसद संजय सिंह ने इसे ऑपरेशन लोटस करार दिया है। वहीं, संयोजक अरविंद केजरीवाल का आरोप है कि भाजपा ने पंजाबियों के साथ धक्का किया है।
AAP के 2/3 राज्यसभा सांसदों के भाजपा में शामिल होने पर AAP की चीफ नेशनल स्पोक्सपर्सन प्रियंका कक्कड़ ने कहा, "सब जानते हैं कि AAP का पंजाब में कोई लीडर नहीं है। सब यह भी जानते हैं कि वहां कांग्रेस लगभग खत्म हो चुकी है। इसलिए इस बार उन्होंने (भाजपा) AAP नेताओं को तोड़ दिया। लेकिन मैं आपको बता सकती हूं कि पंजाबी देख रहे हैं कि जिन 7 सांसदों को उन्होंने संसद भेजा था, उन्होंने अब उस पार्टी को सपोर्ट किया है जिसने 800 किसानों को मारा। भाजपा किसानों को आतंकवादी कहती है और इन 7 सांसदों ने आज उनका सपोर्ट किया। यह 'गद्दारी' से कम नहीं है। जनता इसका जवाब देगी
राज्यसभा में AAP के 2/3 सांसदों ने भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया | भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, "AAP की नारी विरोधी और विभाजनकारी नीतियों को अस्वीकार करते हुए राज्यसभा से AAP के 2/3 सांसद AAP का दामन छोड़ चुके हैं। यह वह क्षण जब AAP के नेतृत्व को आत्मचिंतन करने की आवश्यकता है.
राज्यसभा में AAP सांसद संजय सिंह ने ट्वीट किया, "मैं माननीय राज्यसभा सभापति को एक पत्र प्रस्तुत करूंगा, जिसमें राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने के कारण राज्यसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित करने की मांग की जाएगी, क्योंकि यह संविधान की दसवीं अनुसूची के अंतर्गत स्वेच्छा से अपनी पार्टी की सदस्यता त्यागने के समान है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।