Hindi News
›
Video
›
India News
›
Rajiv Gandhi's killers changed their tone as soon as they came out of jail!
{"_id":"63738fdfbcb5eb6e051af339","slug":"rajiv-gandhi-s-killers-changed-their-tone-as-soon-as-they-came-out-of-jail","type":"video","status":"publish","title_hn":"जेल से बाहर आते ही राजीव गांधी के हत्यारों के बदल गए सुर!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जेल से बाहर आते ही राजीव गांधी के हत्यारों के बदल गए सुर!
वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Tue, 15 Nov 2022 06:40 PM IST
Link Copied
सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या में शामिल सभी दोषियों की रिहाई का आदेश दिया, इसके साथ ही इस मामले के सभी दोषी रिहा हो गए हैं। शीर्ष अदालत ने हत्याकांड के दोषियों में नलिनी श्रीहरन व आरपी रविचंद्रन समेत सभी छह दोषियों की रिहाई का आदेश दिया था। बता दें कि, नलिनी श्रीहरन व रविचंद्रन ने समय से पहले रिहाई की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। इसी साल मई में सुप्रीम कोर्ट ने एक अन्य दोषी एजी पेरारिवलन को आर्टिकल 142 का हवाला देते हुए रिहा किया था। न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति बी वी नागरत्ना की पीठ ने कहा कि जिस नियम के तहत एजी पेरारिवलन को रिहाई दी गई थी, वो इस मामले में दोषी पाए गए अन्य पर भी लागू होती है। ये सभी आरोपी करीब 31 साल से जेल में बंद थे। सात दोषियों में तीन को फांसी की सजा सुनाई गई थी, लेकिन राष्ट्रपति के पास उनकी दया याचिका वर्षों तक पड़े रहने के कारण उनकी सजा को उम्रकैद में तब्दील कर दिया गया था। वहीं, अब राजीव गांधी हत्याकांड के सात दोषियों की समय पूर्व रिहाई से बड़ा मामला न्यायिक निर्णयों पर कुछ सवाल उठ रहे हैं। बता दें कि, पूर्व पीएम राजीव गांधी की हत्या 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदूर में आत्मघाती बम धमाके में हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।