Hindi News
›
Video
›
India News
›
Rajya Sabha Election 2026: Sharad Pawar will not be able to go to Rajya Sabha? Sanjay Raut's statement shocked
{"_id":"6999bb529b3aedcbbe0d015f","slug":"rajya-sabha-election-2026-sharad-pawar-will-not-be-able-to-go-to-rajya-sabha-sanjay-raut-s-statement-shocked-2026-02-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rajya Sabha Election 2026: शरद पवार नहीं जा पाएंगे राज्यसभा? संजय राउत के बयान ने चौंकाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rajya Sabha Election 2026: शरद पवार नहीं जा पाएंगे राज्यसभा? संजय राउत के बयान ने चौंकाया
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Sat, 21 Feb 2026 07:34 PM IST
Rajya Sabha Election 2026: महाराष्ट्र से राज्यसभा की एकमात्र संभावित सीट के लिए उम्मीदवार के चयन को लेकर महाविकास अघाड़ी में खींचतान चल रही है। इस बीच शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने शनिवार को कहा कि अगर शरद पवार चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त करते हैं तो विपक्षी गठबंधन को इस पर चर्चा करनी होगी।
गौरतलब है कि, बीते दिनों शिवसेना यूबीटी के दिग्गज नेता आदित्य ठाकरे ने संसद के ऊपरी सदन में एमवीए की एकमात्र संभावित सीट पर अपनी पार्टी का दावा ठोका। उन्होंने कहा था कि विधानसभा में उनकी पार्टी की सीटों की संख्या के आधार पर राज्यसभा की सीट की शिवसेना यूबीटी 'हकदार' है। उन्होंने कहा था कि एमवीए में इस दिशा में बातचीत जरूर होगी।
बता दें कि, महाराष्ट्र से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के संस्थापक शरद पवार समेत सात सदस्य अप्रैल में राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। शरद पवार के साथ-साथ शिवसेना यूबीटी की नेता प्रियंका चतुर्वेदी, एनसीपी (एसपी) की फौजिया खान, आरपीआई (अठावले) के रामदास अठावले, भाजपा के भगवत कराड, कांग्रेस की रजनी पाटिल और एनसीपी के धैर्यशील पाटिल का राज्यसभा कार्यकाल भी समाप्त हो जाएगा। विपक्षी एमवीए सीटों में कमजोर सियासी गणित की वजह राज्यसभा में केवल एक उम्मीदवार भेज सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।