Hindi News
›
Video
›
India News
›
Sachin Pilot's big statement on suspension of wrestling association
{"_id":"658973e6dd0cb83cf3048f2a","slug":"sachin-pilot-s-big-statement-on-suspension-of-wrestling-association-2023-12-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुश्ती संघ के निलंबन पर सचिन पायलट का बड़ा बयान, केंद्र सरकार पर साधा निशाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कुश्ती संघ के निलंबन पर सचिन पायलट का बड़ा बयान, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Mon, 25 Dec 2023 05:51 PM IST
कुश्ती संघ के निलंबन के बाद राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट ने अपने ट्वीट में लिखा, "हमारे पहलवान देश का गौरव हैं, जिन्होंने कई बार अंतरराष्ट्रीय पटल पर तिरंगे का गौरव बढ़ाया है और देश को गर्व करने का अवसर दिया है। मगर, जिस तरह से लगातार हमारी महिला पहलवानों को अपमानित किया गया, कुश्ती छोड़ने और सम्मान लौटाने पर मजबूर किया गया और कुश्ती संघ के चुनावों की प्रक्रिया को लेकर पारदर्शिता नहीं बरती गई...वो बेहद निराशाजनक रहा है। यही कारण है कि हमारी पहलवान बेटियों की लड़ाई के आगे सरकार को कदम पीछे खींचते हुए कुश्ती संघ को निलंबित करना पड़ा। सचिन पायलट ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, "अगर केंद्र सरकार हमारी पहलवान बेटियों की मांगों को लेकर पहले दिन से ही सजगता दिखाती, तो ये हालात नहीं होते। मगर सरकार के उदासीन रवैये ने इस पूरे प्रकरण में न केवल देश की बेटियों को निराश किया है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय जगत में देश की छवि को भी तार-तार किया है।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।