{"_id":"56e6d3624f1c1ba6058b4568","slug":"shopkeeper-beaten-in-noida-sec-37-cctv-footage","type":"video","status":"publish","title_hn":"CCTV में कैद हुआ ग्राहक, शॉप मालिक की जमकर पिटाई ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
CCTV में कैद हुआ ग्राहक, शॉप मालिक की जमकर पिटाई
वीडियो डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 14 Mar 2016 09:00 PM IST
Link Copied
सेक्टर-37 में बर्गर खाने के बाद जब शॉप मालिक ने युवक से रुपए मांगे तो युवक ने अपने साथियों के साथ मिल कर मालिक की जमकर पिटाई कर दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शॉप मालिक की शिकायत पर सेक्टर-39 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार सेक्टर-37 में राहुल एक बर्गर शॉप चलाते हैं। रविवार शाम को कुछ युवकों ने बर्गर खाने के बाद रुपए मांगने पर उनसे मारपीट करनी शुरू कर दी। मारपीट की सारी घटना रेस्टॉरेंट में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इसके आधार पर पुलिस ने साहिल समेत अन्य युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। राहुल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसके शॉप में पिछले कुछ दिनों से यह युवक आते थे और बर्गर कोल्डड्रिंक लेने का उधार कर लेते थे। लेकिन रविवार को जब उसने रुपये मांगे, तो वह उससे मारपीट करने लगे। एसपी सिटी दिनेश यादव ने बताया है कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।